
इनिंग के लिहाज से सबसे बड़ी जीत
इस मुकाबले में अफगान को हराकर भारत ने अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है और 262 रन के साथ पारी की जीत दर्ज की है। इससे पहले भारत ने बांग्लादेश को 2007 में पारी और 239 रन से करारी शिकस्त दी थी। वहीं पहली बार दो दिन में भारत कोई टेस्ट मुकाबला जीतने में सफल रहा है। वहीं ऐसा करने वाली पहली एशियाई टीम भी भारत बन गई है।

गेंदबाजों ने रचा इतिहास
इस मुकाबले में एक ही दिन में भारत के गेंदबाजों ने दो बार अफगानिस्तान की टीम को ऑलआउट किया और एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। एक दिन में 20 विकेट लेने का रिकॉर्ड भारतीय टीम के नाम हुआ। इस मैच में उमेश यादव ने अपने टेस्ट करियर में विकेट का शतक भी पूरा किया। ऐसा करने वाले वो 8वें भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। वहीं अश्विन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज भारतीय बने।

इन्होंने किया खास कारनामा
पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शिखर धवन और मुरली विजय के शतक की बदौलत 474 रनों का बड़ा लक्ष्य अफगानिस्तान को दिया था लेकिन दो बार बल्लेबाजी करने में भी अफगानिस्तान की टीम इस रन को नहीं बना सकी और पारी से उसे यह मुकाबला हारना पड़ा। इस मैच में सर जडेजा ने भी धारदार गेंदबाजी की और 35 रन देकर 6 विकेट झटके।


Click it and Unblock the Notifications
