For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Nidahas Trophy 2018: 'इस खिलाड़ी को हर मैच में खिलाए टीम इंडिया'

कोलंबो। भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच मंगलवार से टी20 त्रिकोणीय सीरीज खेली जाएगी। श्रीलंका के 70वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हो रही इस ट्रॉफी में फाइनल समेत कुल 7 मैच खेले जाएंगे। सीरीज के लिए सभी तीनों देशों ने अपनी-अपनी टीमें घोषित कर दी हैं। भारतीय टीम की बात करें तो कई बड़े स्टार खिलाड़ियों को आराम दिया गया है तो वहीं कई युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है।

विराट कोहली, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और कुलदीप यादव को आराम दिया गया है। विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी की जगह पर टीम में दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत को मौका दिया गया है।

लेकिन पूर्व भारतीय बल्लेबाज और टीवी विश्लेषक संजय मांजरेकर का मानना है कि इस सीरीज में ऋषभ पंत को ज्यादा से ज्यादा मौका दिया जाना चाहिए। मांजरेकर ने कहा कि टीम को अभी से धोनी का विकल्प तैयार करना शुरू कर देना चाहिए क्योंकि, अभी ऐसा लगता है जैसे भारतीय टीम में अच्छे विकेटकीपर बल्लेबाजों का अकाल हो।

टाइम्स ऑफ इंडिया में लिखे एक कॉलम माजरेकर ने लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा कि टीम महेंद्र सिंह धोनी और रिद्धिमान शाह के विकल्प के रूप में सिर्फ दिनेश कार्तिक और पार्थिव पटेल को मौका देती है, जो कि ठीक नहीं है। मांजरेकर ने लिखा, 'धोनी और साहा के विकल्प में सिर्फ दिनेश कार्तिक और पार्थिव पटेल को देखना ठीक नहीं है। ऐसा लगता है जैसे भारत के पास अच्छे विकेटकीपर बल्लेबाजों का अकाल पड़ा हुआ है।' मांजरेकर मानते हैं कि ज्यादा मौका पंत को ही मिलना चाहिए।

मांजरेकर ने लिखा है कि इस सीरीज में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को मौका देना चाहिए। 'यह चांस लेने का सही वक्त है, हमारी टीम की गेंदबाजी अच्छी है, मिडिल ऑर्डर पर काम करना होगा, धोनी के बाद कीपर बैट्समैन कौन होगा यह देखना होगा।'

निदहास ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है
रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, केआल राहुल, सुरेश रैना, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर),दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, विजय शंकर, श्रदुल ठाकुर, जयदीप उदानकट, मोहम्मद शिराज, श्रषभ पंत।

Story first published: Monday, March 5, 2018, 16:46 [IST]
Other articles published on Mar 5, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+