सुनील गावस्कर बोले- जो रूट को उनकी इस उदारता के लिए भारत को धन्यवाद देना चाहिए

नॉटिंघम: इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच पर भारत की पकड़ मजबूत हो गई है. मेजबान पर अभी 498 रनों लीड है जबकि अभी दो दिन का खेल बाकी है। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने कहा है कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान जो रूट को उनकी उदारता के लिए धन्यवाद देना चाहिए क्योंकि उन्होंने टॉस जीतने के बाद भारत को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया।

सुनील गावस्कर ने कहा है कि टॉस जीतने के बाद इंग्लैंड के कप्तान जो रूट का गेंदबाजी करने का फैसला चौकाने वाला था। लेकिन इसके बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने भी चौंका दिया। दोनों पारियों में भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार तरीके से इंग्लैंड की तेज गेंदबाजी का मुंहतोड़ जवाब दिया. सुनील गावस्कर ने मजाकिया अंदाज में कहा है कि बर्मिंघम और लॉर्ड्स टेस्ट में भारत का हाल यो-यो टेस्ट जैसा हो गया था क्योंकि वहां गेंद यो-यो की तरह स्विंग कर रही थी.

लेकिन इस मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार क्रिकेट खेली है। ओपनर दोनों पारियों में 50 से रनों की शुरुआत देने में कामयाब रहे हैं। शिखर धवन और केएल राहुल ने जिस तरह से दोनों पारियों में भारत को शुरुआत दिलाई उसका फायदा पहली पारी में कोहली और अजिंक्य रहाणे को मिला जबकि दूसरे पारी में कोहली और चेतेश्वर पुजारा को मिला. बता दें कि पिछले दो टेस्ट मैचों में टीम इंडिया को हार मिलने के बाद सुनील गावस्कर ने नाराजगी जताई थी.

तीसरे टेस्ट में दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करे तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 10 विकेट के नुकसान पर 329 रन बनाए। इसके बाद इंग्लैंड की पहली पारी मात्र 161 रनों पर सिमट गई और भारत ने 168 रनों की बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद दूसरी पारी में भी भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छा खेल खेलते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 352 रन पर पारी घोषित कर दी। जिसके बाद इंग्लैंड के सामने दूसरी पारी में 520 रनों का लक्ष्य मिला है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड 23 रन बना चुका है। थोड़ी देर में चौथे दिन का खेल शुरू होगा.

Story first published: Tuesday, August 21, 2018, 13:52 [IST]
Other articles published on Aug 21, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+