आईसीसी वर्ल्ड रैंकिंग में भारत को नुकसान, पाकिस्तान को बड़ा फायदा
दुबई। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान के हाथों करारी हार मिलने के बाद भारत को विश्व रैंकिंग में भी झटका लगा है। वहीं चैंपियनशिप जीतने का सीधा फायदा पाकिस्तान को मिला है जो विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंच गया है।
आईसीसी ने क्रिकेट वनडे की ताजा विश्व रैंकिंग जारी की है जिसमें भारत दूसरे स्थान से एक पायदान नीचे खिसककर तीसरे स्थान पर चला गया है। वहीं पाकिस्तान आठवें नंबर से दो पायदान ऊपर उठकर छठे नंबर पर पहुंच गया।
आईसीसी रैंकिंग में पाकिस्तान ने श्रीलंका और बांग्लादेश को नीचे धकेल दिया। रैंकिंग में छठे नंबर पर आने पर 2019 में होने वाले विश्व कप के लिए पाकिस्तान के सीधे क्वालिफाई करने के चांस बढ़ गए हैं। 30 सितंबर तक इंग्लैंड के अलावा रैंकिंग की टॉप 7 टीमें सीधे विश्व कप खेलने का टिकट पा जाएंगी।
आईसीसी ने बल्लेबाजों की रैंकिंग में विराट कोहली को अभी भी टॉप पर रखा है। रोहित शर्मा और शिखर धवन संयुक्त रूप से दसवें नंबर पर हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications


