For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत, पाक, न्यूजीलैंड या इंग्लैंड, वसीम अकरम ने बताया कौन जीतेगा T20 World Cup 2021

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच इस साल भारत की मेजबानी में आईसीसी टी20 विश्व कप का आयोजन कराने वाली है, हालांकि भारत में जारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच इसका आयोजन यूएई में कराया जा सकता है। हालांकि इस मसले पर कोई भी आधिकारिक फैसला जुलाई तक लिया जायेगा। उल्लेखनीय है कि आईसीसी की ओर से कराये जाने वाले इस टी20 विश्व कप में 16 के बजाय 20 टीमों के भाग लेने की संभावना है और यह 10 अक्टूबर से 11 नवंबर के बीच कराये जाने को लेकर प्रस्तावित है।

ऐसे में टीमें 5 साल बाद आयोजित किये जा रहे टी20 विश्व कप को लेकर तैयारियां दुरुस्त कर रही हैं और भारतीय टीम की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए विश्व कप जीतने का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। टी20 विश्व कप 2021 को जीतने वाली टीमों की लिस्ट में इंग्लैंड भी शामिल है जिसे 2016 में वेस्टइंडीज के हाथों फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।

और पढ़ें: ब्रैड हॉग की भविष्यवाणी, बताया- कौन सा भारतीय गेंदबाज तोड़ेगा मुरलीधरन के 800 विकेटों का रिकॉर्ड

इस बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने टी20 विश्व कप के लिये भारत, इंग्लैंड, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड में से जीत के दावेदार के रूप में अपनी फेवरेट टीम का नाम लिया है। एआरवाई न्यूज से बात करते हुए वसीम अकरम ने भारत को टी20 विश्व कप जीतने का मुख्य दावेदार बताया।

उन्होंने कहा, 'मेरी नजर में इन चारों अहम टीमों में भारत जीत की सबसे प्रबल दावेदार है। भारतीय टीम निडर होकर टी20 क्रिकेट खेलती है। इस लिस्ट में इंग्लैंड का नाम भी है और मेरे हिसाब से न्यूजीलैंड भी बेहद करीब है, हालांकि आप वेस्टइंडीज को किसी से कम नहीं आंक सकते। अगर उनके मेन प्लेयर टीम में होते हैं तो किसी भी टीम को डरा कर हराने का दम रखते हैं।'

और पढ़ें: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने बताया कौन बनेगा विराट कोहली का उत्तराधिकारी, संभालेगा टीम की कमान

गौरतलब है कि वेस्टइंडीज की टीम ने साल 2012 में पहली बार श्रीलंका को हरा कर टी20 विश्व कप अपने नाम किया था जिसके बाद साल 2016 में इंग्लैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया था। वहीं पाकिस्तान को लेकर वसीम अकरम ने निराशा जताई और कहा कि उसे काफी काम करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान की टीम के लिये विश्व कप में जाने से पहले काफी मुश्किलें हैं जिस पर उसे काम करना है। इसमें टीम कॉम्बिनेशन में सुधार, बेस्ट प्लेइंग इलेवन का चयन और नंबर 5 और 6 की समस्या का समाधान करने की जरूरत है। पाकिस्तानी होने के नाते मैं चाहता हूं कि हमारी टीम विश्व कप जीते और यह हम सभी के लिये एक सपने के सच होने जैसा होगा, खासतौर से युवा कप्तान के लिये।'

Story first published: Thursday, May 27, 2021, 18:59 [IST]
Other articles published on May 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+