For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Video: भारत-न्यूजीलैंड मैच के दाैरान फिर उठा DRS पर सवाल, सभी ने जताई हैरानगी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दाैरान 7 विकेट से मैच अपने नाम कर 3 मैचों की सीरीज 1.1 बराबरी पर पहुंचा दी। भारत ने आसानी से मैच अपने नाम किया लेकिन इस दाैरान एक बार फिर DRS पर सवाल उठने शुरू हो गए। न्यूजीलैंड जब बैटिंग कर रहा रहा था तो छठे ओवर में मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज डैरेल मिचेल को विवादित रूप से आउट करार दिया गया, जिसके बाद सभी कीवी खिलाड़ी नाराज होते नजर आए।

दरअसल हुआ कुछ ऐसा कि क्रुणाल पांड्या की गेंद पर मिचेल को अंपायर ने एलबीडब्ल्यू आउट दिया। मिचेल अंपायर के फैसले से संतुष्ट नहीं दिखे और उन्होंने रिव्यू लेते हुए मैदानी अंपायर को चुनाैती दी। मामला जब थर्ड अंपायर के पास गया तो हॉटस्पॉट तकनीक से लगा कि गेंद ने मिचेल के बल्ले का किनारा लिया था। उनके बल्ले पर एक सफेद सा निशान बन रहा था। लेकिन थर्ड अंपायर को ये सबूत नाकाफी लगा और उन्होंने फिर स्निको तकनीक का इस्तेमाल किया. जिसमें गेंद का बल्ले से किनारा लेने का कोई सबूत नहीं मिला। थर्ड अंपायर ने मिचेल को आउट करार दिया। इस फैसले से वहां सबी हैरान नजर आए। विलियमसन और मिचेल ने ग्राउंड अपांयर से बात की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

वहीं भारत के कप्तान रोहित शर्मा और एमएस धोनी चारों ओर जमा हो गए लेकिन अंत में मिशेल को अंपायर के फैसले का सम्मान करना पड़ा। हालांकि सोशल मीडिया पर थर्ड अंपायर के फैसले के प्रति नाराजगी देखने को मिली। वहीं कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी ट्ववीट करते हुए हैरानी जताई और कहा कि एक बार फिर डीआरएस के फैसले ने सबकुछ गड़बड़ कर दिया। देखें ट्वीट-

Story first published: Friday, February 8, 2019, 17:27 [IST]
Other articles published on Feb 8, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+