For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कानपुर: कुछ देर में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होगा भारत का 500वां टेस्‍ट, जानें ये खास बातें

कानपुर। भारत-न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार से शुरू हो रही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच कल खेला जाएगा। 22 सितंबर को ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला जाने वाला यह मुकाबला भारतीय टेस्ट क्रिकेट के 80 वर्षों के इतिहास का 500वां मैच होगा। भारत इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेगा।

आपको बता दें कि भारतीय टीम इस सीजन में 13 टेस्ट मैच अपने घरेलू मैदानों पर खेलेगी। दूसरा टेस्ट मैच कोलकाता में और तीसरा टेस्ट मैच इंदौर में खेला जाएगा।

भारत और न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के बाद 5 मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेंगे। भारतीय टीम ने अपना पहला टेस्ट मैच 1932 में ब्रिटिश कॉलोनी के खिलाफ खेला था।

दोनों टीमों के कप्तान हैं युवा

विराट कोहली भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे तो वहीं केन विलियमसन न्यूजीलैंड टीम के कप्तान होंगे। ये दोनों ही कप्तान युवा हैं। भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में वेस्टइंडीज को 2-0 से टेस्ट सीरीज में हराया था।

इसके साथ हो जो चीज भारतीय टीम के लिए सकारात्मक है, वह है कोहली की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्टइंडीज को हराना।

उरी अटैक : एक शहीद के मां-बाप, भाई और दोस्त की मार्मिक दास्तां, जिसे पढ़कर रो पड़ेंगे आप

लेकिन दूसरी तरफ न्यूजीलैंड टेस्ट टीम का भी प्रदर्शन शानदार रहा है। उसने जिंबॉब्वे को हाल ही टेस्ट सीरीज हराई थी। हालां​कि, उससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 1-0 से हराया था।

यह कहता है अब तक का रिकॉर्ड

भारतीय धरती पर न्यूजीलैंड की टेस्ट जीतों का रिकॉर्ड भारत के पक्ष में ही रहा है। कीवी टीम अब तक भारत में केवल 2 टेस्ट मैच ही जीत सकी है। जबकि भारत बीते एक वर्ष में एक भी मैच नहीं हारा है।

भारतीय बल्लेबाजी में है दम

विराट कोहली, लोकेश राहुल, ​अजिंक्य रहाणे शानदार फॉर्म में हैं। चेतेश्वर पुजारा ने भी दिलीप ट्रॉफी में अपना दम दिखा दिया है। हालांकि, रोहित शर्मा और शिखर धवन अपनी खोई हुई फॉर्म को दोबारा वापस पाना चाहेंगे।

वहीं आर अश्विन और ऋृद्धिमान साहा ने निचले क्रम में खेलते हुए भारत को कई अहम पारियां दी हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो भारतीय बल्लेबाजी क्रम काफी मजबूत दिखाई देता है।

रखे जा सकते हैं ये स्पिनर

ग्रीनपार्क का विकेट भारतीय स्पिनरों के लिए मददगार माना जाता रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि विराट कोहली पहले मैच में कम से कम तीन स्पिनर के साथ उतरेगी। ये तीनों आर अश्विन, रविचंद्रन जडेजा और अमित मिश्रा हो सकते हैं।

तेज गेंदबाजों में से मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव में से किसी एक गेंदबाज को टीम में जगह मिल सकती है।

यह है न्यूजीलैंड की मौजूदा स्थित

यूं तो भारतीय टीम को भी ईशांत शर्मा के पहले मैच से बाहर होने का झटका लग चुका है लेकिन न्यूजीलैंड को दो झटके लगे हैं। तेज गेंदबाज टिम साउदी और कीवी आॅलराउंडर जिमी निशाम को चोट की वजह से बाहर होना पड़ा है।

कीवी बल्लेबाजी क्रम में केन विलियमसन, रॉस टेलर, बीज वाटलिंग और टॉम लेथम सरीखे बेहतरीन बल्लेबाज हैं जो कि अभी फॉर्म में भी हैं। न्यूजीलैंड की 15 लोगों की टीम में कप्तान केन विलियमसन और रॉस टेलर सबसे ज्यादा अनुभवी खिलाड़ी हैं।

क्या कहते हैं आंकड़े...

अगर इतिहास देखेंगे तो पाएंगे कि न्यूजीलैंड ने भारतीय धरती पर पिछले 14 मुकाबलों में से एक भी मैच नहीं जीता है। न्यूजीलैंड ने भारतीय धरती पर 1998 में आखिरी बार टेस्ट मैच जीता था।

वहीं भारतीय टीम ने घरेलू टेस्ट मैचों में बीते 10 मुकाबलों में से 9 अपने नाम किए हैं। जबकि पिछले साल बेंगलुरू में दक्षिण अफ्रीका के साथ एक टेस्ट मैच ड्रॉ खेला था। उसमें खराब मौसम ने व्यवधान डाला था।

यह है भारत के लिए चिंता

भारतीय ओपनिंग बहुत अच्छी नहीं रही है। शिखर धवन वेस्टइंडीज के खिलाफ अर्धशतक लगाने के लिए संघर्ष करते नजर आए। हालांकि, केएल राहुल ने टेस्ट और टी20 में जरूर कुछ प्रभावी पारियां खेली थीं। ऐसे में कप्तान कोहली केएल राहुल को मुरली विजय के साथ ओपनिंग के लिए भेज सकते हैं।

न्यूजीलैंड यहां है मजबूत

कीवी टीम का स्पिन अटैक उनकी मजबूती है और कानपुर के ​ग्रीनपार्क में स्पिन का बोलबाला रहता है। ऐसे में अगर विरोधी टीम की तरफ से शानदार गेंदबाजी हो तो ज्यादा हैरानी नहीं होगी। मिशेल सैंटनर जैसा कीवी गेंदबाज विरोधियों के पास है और उसने टी20 विश्वकप के दौरान शानदार गेंदबाजी की ​थी।

इसके अलावा उनके पास ईश सोढ़ी भी हैं जो कमाल कर सकते हैं। तेज गेंदबाजी में उनके पास नील वागनर, ट्रेंट बोल्ट और डग ब्रेसवेल हैं।

-----------------------------------------------------------------------------------------------------

दोनों टीमें इस तरह हैं:

भारत:

मुरली विजय, विराट कोहली(कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, लोकेश राहुल, शिखर धवन, रविचन्द्रन अश्विन, ऋृद्धिमान साहा(विकेटकीपर), रविन्द्र जडेजा, अमित मिश्रा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, रोहित शर्मा, उमेश यादव, ईशांत शर्मा।

न्यूजीलैंड:

केन विलियमसन(कप्तान), जिमी निशाम, रॉस टेलर, ट्रेंट बोल्ट, बीजे वाटलिंग(विकेटकीपर), ल्यूक रांकी(विकेटकीपर), मार्टिन गप्टिल, टॉम लेथम, डग ब्रेसवेल, मार्क क्रेग, हेनरी निकोल्स, मिशेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, नील वागनर।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+