अंपायर जयप्रकाश सेवानिवृत्त हुए
बंगलौर, 30 मईः अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर ए.वी. जयप्रकाश सेवानिवृत्त हो गए हैं। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के 'एलीट पैनल' से बाहर होने के बाद जयप्रकाश ने सेवानिवृत्ति का फैसला लिया है।
मौजूदा डीएलएफ इंडियन प्रीमियर लीग का बुधवार को बंगलौर रॉयल चैलेंजर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया मैच उनका अंतिम मैच था। जयप्रकाश कर्नाटक की ओर से रणजी ट्राफी में क्रिकेट भी खेल चुके हैं। बतौर अंपायर उन्होंने 13 टेस्ट और 38 एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग की है।
सन 1996 और 2003 के विश्वकप में भी वह अंपायर रहे थे। सेवानिवृत्ति के बाद अब जयप्रकाश नवोदित अंपायरों की मदद करने की मंशा रखते हैं। उल्लेखनीय है कि 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ नई दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में खेले गए जिस टेस्ट मैच की दूसरी पारी में अनिल कुंबले ने 10 विकेट लिए थे, जयप्रकाश उस मैच के अंपायर थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications