अश्विन को मिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड
क्रिकेट की दुनिया में अपनी गेंदबाजी से राज करने वाले अश्विन की झोली में एक और बड़ा अवार्ड गया है। अश्विन को सिएट क्रिकेट रेटिंग (सीसीआर) अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार 2017 में साल का सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चुना गया। क्रिकेट क्लब आफ इंडिया में हुए समारोह में पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर और आरपीजी एंटरप्राइजेस के अध्यक्ष हर्ष गोयनका ने अश्विन को यह पुरस्कार दिया। आईपीएल से पहले संपन्न हुए घरेलू सेस्ट सीजन में अश्विन ने कमाल की गेंदबाजी की थी। जिसकी बदौलत भारत न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 13 टेस्ट मैचों में से 10 में जीत दर्ज करने में सफल रहा। आपको बता दें कि अश्विन ने पिछले 12 महीने में 99 विकेट हासिल किए हैं।
मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ अंडर 19 एकदिवसीय श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा बल्लेबाज शुभम गिल को साल का सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। गौरतलब है कि अश्विन इस बार आईपीएल में नहीं खेले थे। आपको बता दें कि वे राइजिंग पुणे सुपरजांयट की तरफ से आईपीएल खेलते हैं। हालांकि 1 जून से इंग्लैंड में शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अश्विन को चुना गया है। भारत का पहला मुकाबला 4 जून को चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
