oi-Staff
कोलंबो। पाकिस्तान क्रिकेट टीम की पहली बार कप्तानी कर रहे शाहिद अफरीदी बुधवार को प्रेमदासा स्टेडियम में छा गए। उनके शानदार खेल की बदौलत ट्वेंटी-20 मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 52 रनों से हरा दिया।
श्रीलंका को जीत के लिए निर्धारित 20 ओवरों में 173 रन बनाने थे लकिन अफरीदी की चतुर कप्तानी के आगे वह इस लक्ष्य को छू पाने में नाकाम रहा। पूरी मेजबान टीम 18.1 ओवरों में 120 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई। कुमार संगकारा ने सर्वाधिक 38 रनों की पारी खेली।
नावेद, अजमल भी चमके
पाकिस्तान की ओर से नावेद-उल-हसन और सईद अजमल ने तीन-तीन विकेट चटकाए। अफरीदी ने भी एक विकेट अपने नाम किया। इससे पहले टॉस जीतकर पाकिस्तान ने 20 ओवरों में पांच विकेट पर 172 रन बनाए थे। इसमें अफरीदी की शानदार 50 रनों की पारी शामिल थी।
अफरीदी ने अपनी इस अर्धशतकीय पारी में 37 गेंदों का सामना किया। 58 मिनटों तक मैदान पर रहते हुए उन्होंने चार चौके और दो छक्के लगाए। उनके अलावा इमरान नजीर ने 40 और कामरान अकमल ने 30 रनों का योगदान दिया।
करीब 13 साल पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने वाले अफरीदी पहली बारी पाकिस्तानी टीम की कप्तानी कर रहे थे। पाकिस्तान को इस बार का ट्वेंटी-20 विश्व कप जितवाने में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Thursday, August 13, 2009, 11:04 [IST]
Other articles published on
Aug 13, 2009