मुंबई। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन से दुनिया भर के बल्लेबाज खौफ खातें हैं लेकिन शायद ही किसी ने इस बात को स्वीकार किया हो।
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने कहा कि डेल स्टेन को खेलना सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि उन्हें खेलना काफी अलग है।
केएल राहुल ने बोर्ड अध्यक्ष एकादश के लिए खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 72 रन की पारी खेली और उन्होंने इस पारी को काफी अलग बताया।
राहुल ने कहा कि डेल स्टेन का सामना करना आसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि स्टेन की गेंदबाजी पर फील्डिंग या विकेटकीपिंग करना काफी अलग होता है। लेकिन बल्लेबाजी करना सबसे ज्यादा चुनौतीभरा होता है।
केएल राहुल ने कि स्टेन के साथ खेलना एक अलग बात है लेकिन उनके खिलाफ खेलना चुनौती भरा है। उन्होंने कहा कि स्टेन के दिमाग को पढ़ना काफी मुश्किल है।