For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सचिन-सौरव के रिकॉर्ड को तोड़कर आगे निकल गई दीप्ति और पूनम, पहले विकेट के लिए की 320 रन की साझेदारी

कभी भारत के लिए ओपनिंग की सबसे लंबी साझेदरी करने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के पास था।

By Sachin Yadav

जोहानसबर्ग। कभी भारत के लिए ओपनिंग की सबसे लंबी साझेदरी करने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के पास था। पुरुषों की क्रिकेट टीम में खेलते हुए इन दोनों खिलाड़ियों ने ओपनिंग विकेट के लिए 252 रन की साझेदारी श्रीलंका के खिलाफ की थी।

पर भारतीय क्रिकेट के लिए सोमवार का दिन दीप्ति शर्मा और पूनम राउत ने यादगार बना दिया। इन दोनों क्रिकेट खिलाडियों ने दक्षिण अफ्रीका में खेली जा रही चतुष्कोणीय सीरीज में आयरलैंड के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में ओपनिंग साझेदारी में विश्‍व रिकॉर्ड बना दिया। महिला वनडे क्रिकेट इतिहास में इन दोनों की जोड़ी दुनिया की पहली ऐसी जोड़ी बनी है, जिसने 320 रन की ओपनिंग साझेदारी की है। दक्षिण अफ्रीका के सेनवेस पार्क में आयरलैंड के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच में दीप्ति और पूनम की यह जोड़ी दुनिया की पहली ऐसी जोड़ी है, जिसने 300 रन के पार साझेदारी की हो।

आयरलैंड के खिलाफ खेलने उतरी दीप्ति शर्मा और पूनम राउत की जोड़ी इस मैच में 45.3 ओवर तक क्रीज पर डटी रही और आउट नहीं हुई। इन दोनों बल्लेबाजों ने आयरलैंड की टीम को 300 रनों के पार जाने तक भी सफलता हाथ नहीं लगने दी। जब टीम का स्‍कोर 320 रन था तब 188 रन की पारी खेलने वाली दीप्ति शर्मा पहले विकेट के रूप में जब आउट हुईं, तब यह जोड़ी महिला क्रिकेट इतिहास रच चुकी थी।

महिला क्रिकेट में ओपनिंग साझेदारी का यह विश्‍व रिकॉर्ड है। इस मैच में भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 3 विकेट पर 358 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। भारतीय महिला टीम का यह वनडे में सर्वाधिक स्कोर है। इससे पहले 2004 में भारतीय महिला टीम ने वेस्ट इंडीज महिला टीम के खिलाफ 298/2 रन बनाए थे।

188 रन की आकर्षक पारी खेलने वाली दीप्ति शर्मा ने 160 बॉलों का सामना किया, जिसमें 27 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। इस पारी के बाद अब दीप्ति भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला बल्लेबाज हैं और दुनिया में किसी महिला क्रिकेटर की तरफ से बनाया गया यह दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। इस सूची में ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क शीर्ष पर हैं, जिन्होंने डेनमार्क के खिलाफ 1997 में नॉटआउट 229 रन की पारी खेली थी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+