For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विश्व कप : जिम्बाब्वे का चौथा विकेट गिरा, विलियम्स आउट

By Ians

ऑकलैंड| भारतीय क्रिकेट टीम ने ईडन पार्क मैदान पर शनिवार को जिम्बाब्वे के साथ जारी आईसीसी विश्व कप-2015 के पूल-बी के अपने अंतिम मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11.3 ओवर में 33 रन पर अपना तीसरा विकेट गवां दिया। सोलोमन माइर 9 रन बनाकर मोहित शर्मा की गेंद पर आउट हो गए। कप्तान ब्रैंडन टेलर 46 रन और शॉन विलियम्स 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। खबर लिखने तक जिम्बाब्वे ने 23.2 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 95 रन बना लिए थे।

भारत की कोशिश लगातार छठी जीत हासिल कर नॉकआउट दौर में कदम रखने की होगी। दोनों ही टीमों का यह आखिरी ग्रुप मैच होगा और टूर्नामेंट के लिहाज से इसका ज्यादा महत्व नहीं रह गया है।

भारत ग्रुप-बी में शीर्ष पर है क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर चुका है। भारतीय टीम को यहां अगर हार भी मिलती है तो भी वह शीर्ष पर बनी रहेगी।वहीं, जिम्बाब्वे को पांच मैचों में एक जीत मिली और उसके केवल दो अंक हैं। यह टीम पहले ही नॉकआउट दौर से बाहर हो चुकी है। वैसे, जिम्बाब्वे के लिए यह मैच फिर भी खास है।

टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी ब्रेंडन टेलर घोषणा कर चुके हैं कि वह जिम्बाब्वे के लिए आखिरी बार इस मैच में खेल रहे हैं। ऐसे में उनके साथी खिलाड़ी इसे एक यादगार मैच बनाने की कोशिश जरूर करेंगे। नियमित कप्तान एल्टन चिगुम्बुरा पैर में चोट के कारण इस मैच से भी बाहर रहेंगे। ऐसे में यहां भी टीम की कमान टेलर के हाथों में होगी।

टीम :

भारत : शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान/ विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहित शर्मा, मोहम्मद समी, उमेश यादव।

जिम्बाब्वे : सिकंदर रजा, चामु चिबाबा, हैमिल्टन मसाकाद्जा, ब्रेंडन टेलर (विकेटकीपर/कप्तान), क्रेग इरविन, सीन विलियम्स, सोलोमन मायर, टी मुपारिवा, प्रोस्पर उत्सेया, तिनाशे पन्यंगारा, तेंदाई चतारा, रेगिस चकाब्वा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+