Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वीडियो: रोमांचक मैच में भारतीय टीम ने अंतिम दो गेंदों पर 8 रन बनाकर किया वर्ल्‍ड कप के लिए क्‍वालीफाई

नई दिल्‍ली। ऐसे मैच कम ही होते हैं जो लोगों की सांसों तक को थाम देते हैं। ऐसा ही मैच भारत और दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीमों के बीच देखने को मिला है। वर्ल्‍ड कप के लिए क्‍वालीफाई मैच में भी कुछ ऐसा ही हुआ। भारतीय टीम 245 रन के लक्ष्‍य का पीछा कर रही थी। और अंतिम ओवर में उसे 6 गेंदों में नौ रन बनाने थे। 50वें ओवर में मैदान पर हरमनप्रीत कौर और पूनम यादव बैटिंग कर रहे थे। पहली गेंद पर हरमनप्रीत ने शॉट मारा और दो रन के लिए भागीं , पर दो रन पूरे नहीं हो पाए और पूनम यादव आउट हो गईं।

50वें ओवर की दूसरी गेंद पर हरमनप्रीत कौर ने शॉट मारने की कोशिश की, पर वो नाकामयाब हो गई। इसके बाद भारत को चार गेंदों पर आठ रन बनाने थे। तीसरी गेंद पर भी हरमनप्रीत ने मिड ऑफ पर शॉट मारा पर गेंद बल्‍ले पर नहीं आई। और उन्‍होंने फिर रन लेने से मना कर दिया। इसके बाद मैच में 3 गेंदों पर भारतीय टीम को आठ रन बनाने थे। मैच रोमांचक दौर में था। हरमनप्रीत के साथ क्रिज पर गायकवाड़ टिकी हुई थीं। चौथी गेंद पर भी हरमनप्रीत ने शॉट मारने की कोशिश की, पर शॉट मिस हो गया। इसके बाद अब पूरा दामोदार हरमनप्रीत पर था। पूरी भारतीय टीम को उनसे उम्‍मीदें थीं।

हरमनप्रीत के पास भी कोई विकल्‍प नहीं था कि वो आगे क्‍या करें। इसलिए उन्‍हें भी इस गेंद पर फैसला करना था। गेंदबाज ने बॉलिंग करने के लिए अपना रनअप शुरु किया तो दूसरी तरफ हरमनप्रीत की नजर बॉल पर थी कि कैसे उसे बाउंड्री के बाहर भेजा जा सके। बॉलर ने फुल लेंथ की बॉल फेंकी तो हरमनप्रीत ने आगे बढ़कर गेंद को छह रन के लिए बाउंड्री के बाहर भेज दिया। हरमनप्रीत के इस शॉट ने पूरी दक्षिण अफ्रीका टीम के माथे पर पेशानी ला दी। इस शॉट के बाद पूरी टीम मंथन में लग गई की, कैसे हरमनप्रीत को रोका जा सके।

अब दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पूरे मैदान पर क्षेत्ररक्षण टाइट कर दिया था और वहीं भारतीय टीम को एक गेंद पर अब भी जीत के लिए दो रन बनाने थे। हरमनप्रीत ने अपनी साथी बल्‍लेबाज के कुछ बात की और फिर टीम को जिताने के लिए खुद की रणनीति में जुट गईं। बॉलर ने तेजी से आकर फुलटॉस गेंद फेंक दी और हरमनप्रीत ने उस शॉट का उठाकर मार दिया। रनिंग हैंड पर गायकवाड़ तेजी से रन लेने के लिए तैयार थी। तो तेजी से भागते हुए उन्‍होंने दो रन पूरे किए। गायकवाड आउट भी हो सकती थीं अगर गेंदबाज सही से फेंके गए थ्रो को पिकअप कर लेता। पर ऐसा हो नहीं सका। हरमनप्रीत ने जीत के बाद एक लंबी सी छलांग लगाते हुए हवा में बल्‍ला उछाल दिया और पूरी भारतीय टीम को जश्‍न का बेहतरीन मौका दिया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+