Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शाहरुख खान खरीद सकते हैं मोहन बागान की हिस्सेदारी

कोलकाता। बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान के बारे में खबर है कि वो फुटबॉल के खेल में एंट्री की योजना बना रहे हैं। कहा जा रहा है कि बॉलीवुड का ये स्टार भारतीय फुटबॉल क्लब मोहन बागान की हिस्सेदारी खरीदने की योजना बना रहा है।

मोहन बागान की हो सकती है आईएसएल में एंट्री

शाहरुख खान, पहले ही बंगाल से काफी करीब से जुड़े रहे हैं। वह पश्चिम बंगाल राज्य के ब्रांड अंबेसडर हैं और आईपीएल में कोलकाता से जुड़े कोलकाता नाइटराइडर्स की फ्रेंचाइजी ले रखी है। स्कूपहूप न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक इंडियन सुपर लीग के अगले सीजन में तीन आई-लीग दिग्गज बेंगलुरु एफसी, मोहन बागान और इसके कट्टर विरोधी ईस्ट बंगाल ने जुड़ने की तैयारी कर ली है। एआईएफएफ की योजना आईएसएल को देश का मुख्य लीग बनाने की है, यही वजह है कि तीन आई-लीग दिग्गजों को जोड़ने पर विचार कर रही है, जिससे इसमें 11 टीम हो जाएं। मोहन बागान वर्तमान में बिना किसी प्रमुख शर्ट प्रायोजन के चल रहा है। पिछले सीजन के बाद विजय माल्या के स्वामित्व वाली मैकडोवेल ने अपना स्वामित्व टीम के साथ समाप्त कर लिया था।

अगर रिपोर्ट पर विश्वास किया जाए तो बॉलीवुड का ये बड़ा फिल्म स्टार इस टीम की हिस्सेदारी नेशनल क्लब ऑफ इंडिया से खरीदने पर प्रमुखता से विचार कर रहा है। सूत्रों का कहना है कि पिछले 7 से 8 महीने से बातचीत का दौर जारी है। हालांकि इस सीजन को लेकर अभी पुख्ता तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा रहा है। आईएसएल 5 में कुछ बड़े बदलाव टीम और लोगों के जुड़ने को लेकर नजर आ सकते हैं। मोहन बागान के अधिकारी और वित्त सचिव देबव्रत सरकार ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है और स्थानीय समाचार-पत्रों से कहा है कि बातचीत अभी जारी है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:22 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+