Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत-पाक क्रिकेट सीरीज़ हुई रद्द, BCCI ने PCB को नहीं दिया कोई जवाब

नई दिल्ली। भारत-पाक रिश्तों की तनातनी के बीच अब यह क्रिकेट में भी दिखने लगी है। यही वजह है कि 7 सितम्बर से भारत और पाकिस्तान के ​बीच बहुप्रतीक्षित महिला क्रिकेट सीरीज प्रस्तावित थी, जो कि अब रद्द हो चुकी है।

BCCI ने नहीं दिया PCB को जवाब

इस मामले पर मीडिया रिपोर्ट कहती हैं कि बीसीसीआई ने पीसीबी को कोई जवाब नहीं दिया और इस वजह से सीरीज को रद्द करना पड़ा। इस क्रिकेट सीरीज़ के रद्द होने की जानकारी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने आईसीसी को भी दी है।

प्रशंसकों के लिए निराशाजनक खबर

भारत और पाकिस्तान की सरहद हो या क्रिकेट का मैदान, मुकाबला किसी जंग से कम से कम नहीं होता। ऐसे में इस सीरीज के रद्द होने से दोनों मुल्कों के ​क्रिकेट प्रशंसकों के लिए निराशाजनक खबर है।

2019 क्रिकेट विश्वकप का थी हिस्सा

इस क्रिकेट सीरीज के साथ खास बात यह भी है कि यह 2019 क्रिकेट विश्वकप के लिए क्वॉलीफाइंग राउंड का भी हिस्सा थी।

पुरुष टीम वनडे में हुई फिसड्डी

वहीं बात अगर पाकिस्तान की पुरुष क्रिकेट टीम की करें तो यह हाल ही में टेस्ट क्रिकेट की तो सरताज बनी है लेकिन वनडे में उसे अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़नी पड़ रही है। वह बीते 15 वर्षों की सबसे निचली रैं​किंग 9वें पर जा पहुंची है।

Story first published: Thursday, April 22, 2021, 17:09 [IST]
Other articles published on Apr 22, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+