Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

झूलन की कप्तानी में महिला टीम घोषित, पूनम को भी जगह (लीड-1)

महिला क्रिकेट संघ की चयन समिति ने शुक्रवार को अंतिम रूप से विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। इस टीम में हाल ही में संदिग्ध एक्शन के लिए चिन्हित की गईं पूनम रावत को भी जगह दी गई है।

महिला विश्व कप का आयोजन पुरुष विश्व कप के साथ-साथ वेस्टइंडीज में ही 30 अप्रैल से 16 मई के बीच खेला जाना है। इसके सभी मैच सेंट कीट्स में खेले जाएंगे।

इस टीम में मिताली राज और अंजुम चोपड़ा जैसी दो पूर्व कप्तानों को भी शामिल किया गया है। हाल ही में इंग्लैंड के साथ खेली गई पांच मैचोंे की एकदिवसीय श्रृंखला में चोपड़ा ने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया था। इसके बावजूद वह टीम में जगह पाने में सफल रही हैं।

30 सदस्यीय संभावित टीम में शामिल बबीता मांडलिक, लतिका कुमारी, नेहा तलवार, एम.डी. त्रिशुरकामिनी, ममता कनौजिया, श्वेता जाधव, प्रीती डिमरी, एकता बिष्ट, नेहा माजी, अर्चना दास, स्नेहल प्रधान, हरप्रीत ढिल्लन, शिखा पांडे, कादंबिनी मोहाखुध, सामाथा लाबोटो और भाषा चौधरी को इस बार मौका नहीं मिल सका।

टीम इस प्रकार है : झूलन गोस्वामी (कप्तान), मिताली राज, पूनम रावत, सुलक्षणा नाइक, अनाघा देशपांडे, रुमेली धर, अमिता शर्मा, हरमनप्रीत कौर, रीमा मल्होत्रा, डियाना डेविड, गौहर सुल्ताना, सोनिया डाबीर, प्रियंका रॉय और अंजुम चोपड़ा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:33 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+