नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच टी-20 विश्वकप में धर्माशाल में होने वाले मैच को लेकर संकट के बादल छट गये हैं। बीसीसीआई सेक्रेटरी अनुराग ठाकुर ने साफ कर दिया है कि मैच धर्मशाला के मैदान पर ही खेला जाएगा। बीसीसीआई सेक्रेटरी पेप्सिको के साथ प्रेस कांफ्रेंस में यह बात कही। पेप्सिकों ने बीसीसीआई के साथ मैदान में बीसीसीआी के साथ चार साल के लिए ऑफिशियल स्पांसर के करार पर साइन किया है।
टी-20 विश्वकप के लिए टीम इंडिया की नयी किट की 4 अहम बातें
इस दौरान भारत-पाक मैच पर बोलते हुए ठाकुर ने कहा कि हिमालचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से हुई बैठक में सभी मुद्दों को सुलझा लिया है। वह मैच को कराने के लिए तैयार हैं और उन्होंने इस मैच का विरोध करने वालों को मनाने की कोशिश करेंगे। भारत-पाक के मैच को लेकर किसी भी तरह के प्लान बी से इनकार करते हुए ठाकुर ने कहा कि मैच धर्मशाला में ही होगा।
उन्होंने कहा कि विश्वकप बड़ा और विश्वस्तरीय है और हम इसे पाकिस्तान, श्रीलंका या बांग्लादेश के साथ साझा रूप में होस्ट नहीं कर रहे हैं। लिहाजा यह देश की प्रतिष्ठा से जुड़ा है। हमारी बात से हिमाचल के मुख्यमंत्री सहमत हैं और उन्होंने मैच कराये जाने का आश्वासन दिया है।