PCB दे सकता है उमर अकमल को राहत, हटा सकता है बैन का कुछ हिस्सा
नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को अपने विकेटकीपर बल्लेबाज उमर अकमल को मैच फिक्सिंग मामले में 3 साल के लिये किसी भी प्रकार के क्रिकेट में भाग लेने पर बैन लगाया, जिसके बाद कई दिग्गज खिलाड़ियों ने फैसले को सही बताते हुए इसके लिये कानून बनाने की मांग की तो वहीं उमर अकमल के भाई कामरान अकमल ने इस मुद्दे पर कानूनी मदद लेने का फैसला किया है। इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उमर अकमल को थोड़ी राहत देने का इशारा किया है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार क्रिकेट बोर्ड की अनुशासनात्मक समिति जल्द ही उमर अकमल मामले पर अपना विस्तृत फैसला सुनायेगी जिससे बैन का कुछ हिस्सा कम हो सकता है।
और पढ़ें: Women ODI चैम्पियनशिप में नहीं होगा भारत-पाक मैच, पाकिस्तान की कप्तान ने जताई नाराजगी
सूत्रों के अनुसार, 'लोग तीन साल के प्रतिबंध को लेकर सीधे नतीजों पर पहुंच गये लेकिन अभी विस्तृत फैसला नहीं आया है। उमर पर तीन साल का प्रतिबंध लग सकता है लेकिन इसमें दो साल या ऐसा ही कुछ निलंबित प्रतिबंध शामिल हो सकता है।'
उन्होंने कहा कि इसकी पूरी संभावना है क्योंकि उमर पर भ्रष्टाचार निरोधक इकाई ने जिन नियमों के तहत आरोप तय किए उसे देखते हुए जज तीन साल के प्रतिबंध के अधिकतर हिस्से को निलंबित रख सकते हैं।
और पढ़ें: ऋषभ पंत समेत 7 खिलाड़ियों को टॉम मूडी ने बताया T20 का बेस्ट बल्लेबाज, जानें टॉप पर कौन
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उमर अकमल पर मैच फिक्सिंग मामले में बोर्ड को जानकारी न देने के मामले में 3 साल का बैन लगाया है।
गौरतलब है कि उमर अकमल ने साल 2015 में खेले गये विश्व कप के दौरान मैच फिक्सरों के द्वारा संपर्क किये जाने की बात को स्वीकार किया था, हालांकि उन्होंने बोर्ड को इस संबंध में जानकारी नहीं दी जिसके चलते उन पर पीसीबी ने यह कार्रवाई की।
आपको बता दें कि सोमवार को लाहौर स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी में चली सुनवाई के दौरान पैनल के चीफ न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) मिरान चौहान ने यह फैसला सुनाया था। इस दौरान उमर खुद वहां पर मौजूद थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
