Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दिवाली धमाका, चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जे के लिए आज भिडेंगे भारत-पाकिस्तान

मलेशिया। मलेशिया में खेली जा रही एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में आज शाम 6 बजे भारत और पाकिस्तान एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे। भारतीय टीम जहां पाक को पीट देशवासियों को दिवाली का तोहफा देना चाहेगी वहीं पाक की टीम अपना ताज बचाने उतरेगी।

मलेशिया के कवांटन में 20 अक्टूबर को शुरू हुई एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी अपने निर्णायक मोड़ पर आ गई है, जहां 10 दिन के बाद अब (30 अक्टूबर को) दो टीमें चैंपियन बनने के लिए दमखम लगाएंगी। खास बात ये है कि फाइनल में कट्टर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हैं।

शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में भारत ने दक्षिण कोरिया को रोमांचक मुकाबले में हराया, तो वहीं पाकिस्तान ने मेजबान मलेशिया को हराकर फाइनल का टिकट कटाया। प्रतियोगिता की दो अन्य टीमें चीन और जापान हैं।

टूर्नामेंट में अजय रहा है भारत

6 टीमों के इस टूर्नामेंट में भारत ने अब तक कोई मैच नहीं हारा है। उसका एक मैच दक्षिण कोरिया से ड्रॉ रहा जबकि पांच मैच भारत ने जीते हैं।

पाकिस्तान को छह में से चार मैच जीते हैं, जबकि दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है। लीग मैच में पाकिस्तान भारत से हार चुका है। ऐसे में भारत का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

भले ही इस सत्र में भारत का खेल पाकिस्तान के मुकाबले बेहतर रहा हो लेकिन एशियाई चैंपियस टॉफी में पाकिस्तान का प्रदर्शन हमेशा शानदार रहा है।

हर दफा एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा है पाक

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का ये चौथा संस्करण है। अब तक हुए तीनों टूर्नामेंट में हर बार पाकिस्तान फाइनल का हिस्सा रहा है। जिसमें दो बार उसने खिताब अपने नाम किया है।

2011 में भारत ने पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। 2012 में पाकिस्तान ने फाइनल में भारत को हराकर चैंपियन बना। 2013 में एक बार फिर पाकिस्तान ने खिताब अपने नाम किया, इस बार उपविजेता रही जापान की टीम।

2016 के इस टूर्नामेंट में दो बार का चैंपियन पाकिस्तान और एक बार खिताब जीत चुकी इंडिया आमने-सामने होंगे। किसके नाम होगा खिताब? इस सवाल का जवाब तो शाम 6 बजे ही पता चल पाएगा।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+