Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विंबलडन: खिताब जीतने से एक कदम दूर हैं फेडरर, सेमीफाइनल में जीते

लंदन। टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर आठवां विंबलडन खिताब जीतने से सिर्फ एक कदम दूर हैं। सेमिफाइनल में चेक रिपबल्कि के टॉमस बर्डिच को 7-6(4), 7-6(4), 6-4 से हराकर 11वीं बार विंबलडन के फाइनल में पहुंचे हैं।

यहां उनका मुकाबला क्रोएशिया के मारिन सिलित से होगा। बता दें कि बर्डिच ने ही साल 2010 में क्वार्टर फाइनल में फेडरर को मात दी थी। लेकिन इस बार फेडरर ने मौका ना चूकते हुए उन्हें शिकस्त दी। रोजर अब केन रोजवॉल (1974) के बाद पुरुष सिंगल्स के फाइनल में पहुंचने वाले सबसे ज्यादा उम्र वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रोजर 39 साल की उम्र में विंबलडन पहुंचे थे जहां उन्हें जिमी कॉनर्स ने हरा दिया था।

माना जा रहा है दावेदार

हालांकि इस बार फेडरर को विंबलडन का मजबूत दावेदार माना जा रहा है। बता दें कि विंबलडन का फाइनल में रविवार को खेला जाएगा। अब तक 29 ग्रैंडस्लैम में पहुंच चुके फेडरर ने 18 खिताब जीते हैं।

इससे पहले रोजर फेडरर ने बुधवार देर रात (भारतीय समयानुसार) एक बार फिर रिकॉर्ड बनाया। फेडरर ने कनाडा के मिलास राओनिच को 6-4 6-2 7-6 (7-4) से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई थी।

ये भी पढ़ें: फ़ेसबुक के इस्तेमाल में भारत 'नंबर वन'

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+