एंटिगुआ पहले टेस्ट मैच में जिस तरह से विराट कोहली ने शानदार 143 रन की पारी खेली है उसने टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। वहीं सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को उम्मीद है कि कोहली इस पारी में तिहरा शतक लगायेंगे।
धवन ने कहा कि कोहली की पारी को देखना बेहद ही रोमांचक था।
पहली ही पारी में शतक जड़कर कोहली ने लगाया रिकॉर्ड्स का छक्का
मुझे उम्मीद है कि वह दूसरे दिन तिहरा शतक लगायेंगे। उन्होंने कोहली का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उनकी वजह से हम मजबूत स्थिति में पहुंचे हैं। टॉस जीतने के बाद भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और बेहद ही सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी शुरु की।
लेकिन जिस तरह से कोहली ने 193 गेंदों पर 143 रनों की पारी खेली उसने मैच को भारत के पक्ष में ला दिया। वहीं धवन ने शानदार 84 रनों की पारी खेली। आपको बता दें कि कोहली का टेस्ट में सर्वाधिक स्कोर 169 रन है। धवन ने कहा कि हम पांच बल्लेबाजों के साथ खेल रहे हैं और पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद हम मजबूत स्थिति में हैं। हमारे पास विरोधी टीम को थकाने का फायदा भी होगा।
कोहली और धवन ने तीसरे विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की थी। भारत वेस्टइंडीज के दौरे पर चार टेस्ट मैच खेलेगी। अगला टेस्ट 30 जुलाई को जमैका में खेला जाएगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़कर विराट कोहली ने अपने नाम किये 6 अहम रिकॉर्ड, विदेशी धरती पर सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में कोहली तीसरे स्थान पर।
कोहली अभी भी 143 रनों पर नाबाद बल्लेबाजी कर रहे हैं और उनका साथ आर अश्विन दे रहे हैं। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर चार विकेट पर 302 रन है। लेकिन जिस तरह से वेस्टइंडीज के खिलाफ बतौर कप्तान कोहली ने अपना सैकड़ा जड़ा उसके बाद उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिये हैं।