इन दोनों देशों ने 2008 में मुंबई आतंकी हमले के बाद द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है। पाक को अगले आठ वर्षो में चार सीरीज की मेजबानी की उम्मीद है। हालांकि अभी दिन, महीने निश्चित नहीं किए गए हैं कि यह जंग कब शुरु होगी।
यह भी पढ़ें- शर्मसार भारत
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस मामले में भारत के साथ समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए। पाक क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मुख्य संचालन अधिकारी सुभान अहमद ने कहा कि पाक के लिए 2015 से 2023 के भविष्य के दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) के अनुसार उसे भारत के साथ छह सीरीज खेलनी हैं, जिनमें से चार की मेजबानी पाक करेगा।
उन्होंने कहा कि इन छह सीरीज में, 14 टेस्ट, 30 वनडे व 12 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच शामिल हैं। पीसीबी को उम्मीद है कि इन सीरीज के लिए जल्द से जल्द लिखित में कानूनी करार हो जाएगा। देश-विदेश के क्रिकेट फैंस में हमेशा की तरह भारत-पाक श्रृंखलाओं का बेसब्री से इंतज़ार है।