For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हम हत्याओं की निंदा करते हैं, लेकिन खेलने से मना नहीं कर सकते : राजीव शुक्ला

नई दिल्ली। आईसीसी टी20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान के बीच 24 अक्तूबर को बड़ा मुकाबला होने जा रहा है, लेकिन घाटी में गैर-कश्मीरी नागरिकों पर हुए हमलों के बाद मांगें उठ रही हैं कि मैच कैंसिल किया जाए। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी बयान देते हुए कहा था कि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलना चाहिए। वहीं इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने साफ कहा कि वो खेलने से मना नहीं कर सकते।

शुक्ला ने भारत बनाम पाकिस्तान मैच को रद्द करने की मांगों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वह घाटी में गैर-कश्मीरी नागरिकों पर हमलों की निंदा करते हैं, लेकिन बोर्ड 'अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबद्धता' से पीछे नहीं हट सकता। शुक्ला ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा आयोजित टूर्नामेंटों में देश एक बार किए गए वादों से पीछे नहीं हट सकते। शुक्ला ने आगे आतंकवादी संगठनों को जवाबदेह ठहराने की आवश्यकता की ओर इशारा किया और कहा कि ऐसे संगठनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत है।

यह भी पढ़ें- 'भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध अच्छे नहीं, मैच पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए'

राजीव शुक्ला ने कहा, "हम हत्याओं (जम्मू-कश्मीर) की कड़ी निंदा करते हैं। आतंकी संगठनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। जहां तक ​​​​मैच (टी20 डब्ल्यूसी भारत बनाम पाक) का सवाल है, आईसीसी की अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के तहत आप किसी के खिलाफ खेलने से इनकार नहीं कर सकते। हमें इस आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना है।"

गिरिराज के बयान पर सहमित जताते हुए इस मांग के साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने भी खड़े हो गए हैं। तारकिशोर प्रसाद ने भी मैच को रद्द करने की बात कही तारकिशोर प्रसाद ने कहा, ''वहां (कश्मीर) गैर कश्मीरी राज्य के लोगों की हत्या हुई वह दुखद है। पाकिस्तान भारत में आतंक बढ़ाने का जो प्रयास कर रहा, कुछ ऐसी चीजें रुकनी चाहिए।'' बता दें कि जम्मू कश्मीर में हो रहे आतंकी हमलों में चार बिहारी लोगों की हत्या के बाद अन्य रहने वाले बिहार के प्रवासियों में खौफ का माहौल है। इतना ही नहीं लद्दाख तक में काम करने वाले लोग सहमे हैं। कई लोग वापसी की तैयारी कर चुके हैं।

Story first published: Monday, October 18, 2021, 18:51 [IST]
Other articles published on Oct 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+