नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच 19 मार्च को होने वाले मैच को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सूत्रों की मानें तो मैच धर्मशाला से मोहाली या फिर कोलकाता से इडेन गार्डेन मैदान में शिफ्ट हो सकता है। विश्वकप से पहले आज पाकिस्तान टीम को भारत आना था।
स्पेशल कवरेज टी20 विश्वकप 2016
लेकिन पाकिस्तान ने अपनी टीम को आज के लिए फिलहाल रद्द कर दिया गया है। टीम के खिलाड़ी अगले कुछ दिनों में आयेगी। फिलहाल भारत-पाक के बीच मैच को धर्मशाला की बजाय कोलकाता के इडेन गार्डेन मैदान में होने की पूरी संभावना व्यक्त की जा रही है।
मैच से पहले पाकिस्तान की दो सदस्यीय कमेटी धर्मशाला आयी थी और सुरक्षा को लेकर चिंता जतायी थी। पाक दल ने तीन अहम चिंता जतायी थी, पहली यह कि पाक खिलाड़ियों की होटल से मैदान तक की सुरक्षा, पाक दर्शकों की सुरक्षा और अगर पाक जीतती है तो खिलाड़ियों की सुरक्षा।
बहरहाल इस पूरे मुद्दे पर राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। बीसीसीआई सेक्रेटरी अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री ने दुनियाभर में हिमाचल प्रदेश और भारत की नकारात्मक छवि बनाने का काम किया है।