Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल : किंग्स इलेवन को मिला 184 रनों का लक्ष्य (लीड-2)

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए। कोलकाता की ओर से कप्तान सौरव गांगुली ने 50 और मनोज तिवारी ने नाबाद 75 रनों का योगदान दिया।

कोलकाता नाइट राइर्ड्स का पहला विकेट तीसरे ओवर में क्रिस गेल के रूप में गिरा। गेल ने 12 गेंदों में तीन चौके की मदद से 14 रन बनाए। वह श्रीवास्तव की गेंद पर बिसला के हाथों लपके गए। इसके बाद मनदीप सिंह चार रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए। श्रीवास्तव की गेंद पर ब्रेट ली ने उनका कैच पकड़ा।

सौरव गांगुली ने 40 गोंदों में छह चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए। वह 15वें ओवर में इरफान पठान की गेंद पर पीयूष चावला को कैच दे बैठे। डेविड हसी 16वें ओवर में महज तीन रन बनाकर सस्ते में आउट हुए।

आज के मैच के लिए कोलकाता की टीम में डेविड हसी और अजीत अगरकर को शामिल किया गया है। ईशांत शर्मा और मुरली कार्तिक टीम में जगह बनाने में कामयाब नहीं रहे। उधर, पंजाब की टीम में तेज गेंदबाज ब्रेट ली को शामिल किया गया है। आईपीएल के तीसरे संस्काण में ली का यह पहला मैच होगा। तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत और मोहम्मद कैफ को इस मैच में आराम दिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:33 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+