#KKRvsRPS: पुणे सुपरजाएंट ने कोलकाता को उसके घर में 4 विकेट से हराया
कोलकाता। आईपीएल-10 के दंगल में आज राइजिंग पुणे सुपरजाएंट ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 4 विकेट से हरा कर मैच जीत लिया। 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुणे ने राहुल त्रिपाठी का शानदार बल्लेबाजी की मदद से 19.2 ओवर में आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। खास बात यह है कि यह पुणे ने कोलकाता को उसके घर में ईडेन गार्डेन में हरा यह जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही पुणे ने आईपीएल प्लेऑफ में अपनी दावेदारी कर दी है। इससे पहले टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन बनाए। पुणे के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कोलकाता को एक बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोकने में कामयाब रहे।
मैच का LIVE SCORE:
- पुणे सुपरजाएंट ने कोलकाता को उसके घर में 4 विकेट से हराया
- डेन क्रिश्चियन ने लगाया छक्का, पुणे ने हासिल किया 156 रन का लक्ष्य
- पुणे को यहां से 8 गेंदों पर 6 रनों की जरूरत
- 19वें ओवर में राहुल त्रिपाठी के शानदार पारी का अंत, 52 गेंदो में खेली 93 रनों की पारी, लेकिन शतक से चूके
- 16 ओवर बाद पुणे 139/5, जीत के लिए 24 बाल पर 17 रनों की जरूरत
- महेन्द्र सिंह धोनी 5 रन बना आउट, कुलदीप यादव ने लिया विकेट
- 14 ओवर में पुणे 134/4
- बेन स्टोक्स 14 रन बना हुए आउट, सुनील नारायण ने लिया विकेट
- 13वें ओवर में राहुल त्रिपाठी ने कुलदीप यादव की गेंद पर लगातार तीन छक्के लगाए।
- 11वें ओवर में पुणे के 100 रन पूरे
- 10 ओवर के बाद पुणे 96/3
- 9वें ओवर में पुणे को लगा तीसरा झटका, मनोज तिवारी हुए आउट
- पुणे की अच्छी शुरूआत, राहुल त्रिपाठी ने सिर्फ 23 गेंद में जड़ा पचासा
- 6 ओवर के पावरप्ले के बाद पुणे का स्कोर 74/2, अच्छी लय में दिख रहे हैं राहुल त्रिपाठी
- 5 ओवर के बाद पुणे का स्कोर 60/2
- पुणे का दूसरा झटका, 9 रन बना कप्तान स्मिथ आउट। क्रिस वोक्स ने किया बोल्ड
- पुणे की तेज शुरूआत 5वें में स्कोर 50 के पार
- 3 ओवर के बाद पुणे का स्कोर 30/1
- तीसरे ओवर में राहुल त्रिपाठी ने कुल्टर-नाइल की गेंद पर जमकर लगाए शॉट, ओवर में 19 रन बने
- पुणे का पहला झटका, अजिंक्य रहाणे 11 रन बना आउट। उमेश यादव ने लिया विकेट।
- पुणे की पारी शुरू, अंजिक्य रहाणे और राहुल त्रिपाठी की जोड़ी क्रीज पर
- पहली पारी खत्म, कोलकाता नाइटराइडर्स ने पुणे को 156 रनों का दिया लक्ष्य
- आखिरी ओवर में कोलकाता को लगा आठवां झटका, कुल्टर-नाइल को बेन स्टोक्स ने 6 रन पर किया आउट
- 19वें ओवर में सुर्यकुमार यादव की आतिशी बल्लेबाजी, 21 रन बने ओवर में, स्कोर 150 के पार
- क्रिस वोक्स हुए रन आउट, कोलकाता को सातवां झटका
- कोलकाता का छठा विकेट गिरा, 36 रन बना ग्राडनहोम आउट। उनाटकट ने लिया विकेट
- 16 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 119/5
- मनीष पांडे के विकेट के रुप में कोलकाता को पांचवा झटका, अच्छी लय में दिख रहे मनीष 37 रन बना हुए आउट
- 14वें ओवर में कोलकाता का स्कोर 100 के पार
- 13 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 95/4
- मनीष पांडे और ग्राडनहोम क्रीज पर टिके, दोनों छोर से बन रहे हैं रन
- 10 ओवर के बाद स्कोर 59/4
- युसुफ पठान इमरान ताहिर की बाल पर हुए एलबीडब्लू, कोलकाता का चौथा झटका, स्कोर 55/4
- कोलकाता की खराब शुरूआत, महज 40 रन पर गिरे तीन विकेट
- कोलकाता को दूसरा झटका, सेल्डन जैक्सन हुए हिट विकेट
- 2 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 8/1
- कोलकाता को पहला झटका, पहले ही ओवर में सुनील नारायण आउट। जयदेव उनादकट ने लिया विकेट।
- पुणे ने जीता टॉस, कोलकाता को दी पहले बल्लेबाजी
- कुछ ही देर में होगा टॉस
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
कोलकाता नाइटराइडर्स : गौतम गंभीर (कप्तान), डेरेन ब्रावो, यूसुफ पठान, सुनील नारायण, रॉबिन उथप्पा, उमेश यादव, सूर्य कुमार यादव, अंकित राजपूत, ट्रेंट बोल्ट, पीयूष चावला, नाथन कूल्टर नाइल, कोलिन डी ग्रैंडहोम, ऋषि धवन, सयान घोष, शाकिब अल हसन, शेल्डन जैक्सन, इशांक जग्गी, कुलदीप यादव, क्रिस वोक्स, क्रिस लिन, मनीष पांडेय
राइजिंग पुणे सुपरजाइंट: स्टीव स्मिथ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, महेंद्र सिंह धोनी, अशोक डिंडा, मयंक अग्रवाल, फाफ डू प्लेसिस, अंकित शर्मा, बाबा अपराजित, अंकुश बैंस, रजत भाटिया, दीपक चाहर, राहुल चाहर, डेन क्रिश्चियन, फर्ग्यूसन, इमरान ताहिर, जसकरण सिंह, उस्मान ख्वाजा, सौरभ कुमार, बेन स्टोक्स, वाशिंगटन सुंदर, मिलिंद टंडन, मनोज तिवारी, एडम जांपा, जयदेव उनादकट, ईश्वर पांडे्य, राहुल त्रिपाठी, शार्दुल ठाकुर।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
