CT17: मिस्टर 360 डिविलियर्स के नाम दर्ज हुआ एक शर्मनाक रिकॉर्ड
स्टेडियम के किसी भी कोने में बॉल को पहुंचाने की क्षमता रखने वाले एबी डिविलियर्स के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। जी हां, भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए करो या मरो के मुकाबले में भारत ने अफ्रीका को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इसी हार के साथ अफ्रीका का चैंपियंस ट्रॉफी का सफर एक बार फिर खत्म हो गया। इसी मैच में अफ्रीका के 3 बल्लेबाज बुरी तरह से रन आउट हुए।
रन आउट होने वाले खिलाड़ियों में इमरान ताहिर, डेविड मिलर और खुद कप्तान एबी डिविलियर्स शामिल थे। इसी रन आउट के साथ डिविलियर्स सबसे ज्यादा बार रन आउट होने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। जी हां, दरअसल भारत के खिलाफ मैच में रन आउट को मिलाकर डिविलियर्स अब तक कुल 8 बार रन आउट हो चुके हैं।
इस मामले में डिविलियर्स हालांकि दूसरे नंबर पर हैं पहले नंबर पर पाकिस्तानी पूर्व बल्लेबाज इंजमाम उल हक हैं, जोकि 9 बार रन आउट हुए हैं। इसी रन आउट के साथ डिविलियर्स आईसीसी टूर्नामेंट में राहुल द्रविड़, एमएस धोनी और माहेल जयवर्धने से आगे निकल गए हैं। ये सभी बल्लेबाज 7-7 बार रन आउट हुए थे। भारत के खिलाफ मैच में पांड्या के शानदार थ्रो पर धोनी ने स्टंप उखाड़ दिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
