क्रिकेट को व्यापार बनाने के लिए गिल ने बीसीसीआई की आलोचना की
गिल ने मुनाफा कमाने के लिए मनोरंजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आईपीएल में बल्लेबाजों को गेंदबाजों पर बढ़ावा देने के लिए मंगूस बल्ले के प्रयोग और सीमा रेखा को कम करने की अनुमति देने की आलोचना की।
गिल ने सीएनएन-आईबीएन के 'डेविल्स एडवोकेट' कार्यक्रम में करन थापर से कहा, "आईपीएल में क्या हो रहा है, गेंदबाजों को केवल पीड़ित बनाया जा रहा है। अब आपके पास मंगूस बैट है और आगे एक कोबरा बैट देखिएगा। सीमा रेखाओं को छोटा कर दिया गया है। सब कुछ केवल मनोरंजन के लिए हो रहा है और गेंदबाज इसे बढ़ावा देने का केवल एक उपकरण बन गए हैं। आईपीएल मूल रूप से एक व्यापार है।"
गिल ने कहा कि इसका ध्यान धन कमाने पर है। दो नई टीमें अभी खरीदी गई हैं और उनमें से एक टीम खरीदने वाले सज्जन ने कहा, "यह एक व्यापार है, हमने इसे व्यापार के लिए खरीदा है और हमारा काम इससे कमाना है।"
बीसीसीआई के कुछ पदाधिकारियों ने आईपीएल की टीमों में हिस्सेदार होने पर नाखुशी जाहिर करते हुए गिल ने कहा कि उनका मानना है कि हितों के टकराव से बचने के लिए बीसीसीआई के अधिकारियों को आईपीएल टीमों का हिस्सेदार नहीं होना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications