ईडन गार्डेन में पहली बार इंडो-पाक T20 मैच, जानें यहां किसका है दबदबा
नयी दिल्ली। टी20 विश्व कप में भारत की शुरुआत हार के साथ हुई तो वहीं पाकिस्तान ने बंग्लादेश को हराकर अपनी शुरुआत जीत के साथ की। ऐसे में अब सबकी निगाहें 19 मार्च को होने वाले हाई वोल्टेज पर है जब भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने होगी। पहली बार टी20 मुकाबले में भारत-पाकिस्तान की टीम कोलकाता के ईडन गार्डेन में भिड़ेगी।
इंडो-पाक wc मैच से पहले #MaukaMauka की वापसी, अफरीदी बने निशाना
ये पहला मौका होगा जब टी20 मुकाबले में भारत-पाकिस्तान की टीम ईडन गार्डेन में भिड़ेगी, लेकिन विश्व कप के इतिहास में तो टीम इंडिया से पाकिस्तान एक बार भी नहीं जीता है। लेकिन अगर बात बात मैदान की हो तो यहां भारत की हालत खस्ता रही है। कौन बनेगा ईडन गार्डेन में विजेता ये तो मैच के बाद ही पता चलेगा, लेकिन कुछ आंकड़े हैं जो भारत-पाकिस्तान के मुकाबले को बेहद रोचक बनाते हैं...

पहली बार इंडो-पाक
विश्व कप मैचों के इतिहास को देखे तो भारत की हालत बेहद खराब रही है। पाकिस्तान के साथ खेले गए मैचों में टीम इंडिया की जीत नसीब नहीं हुई। लेकिन वो वनडे मैंचों में । टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच कुल तीन वनडे मैच हुए हैं, जिसमें सभी मैच में पाकिस्तान का ही कब्जा रहा है।

पाकिस्तान का दबदबा
ईडन गार्डेन में पहली बार भारत-पाकिस्तान 18 फरवरी, 1987 को वन डे मैच में भिड़ी। जिसमें पाकिस्तान ने भारत को 2 विकेट से हराया।

पाकिस्तान का दबदबा
दोनों टीमें एक बार फिर से 28 अक्टूबर, 1989 में ईडन गार्डेन में भिड़ी। जिसमें एक बार फिर से पाकिस्तान ने भारत को 77 रनों से हराया।

पाकिस्तान का दबदबा
13 नवंबर, 2004 को दोनों टीमों के बीच ईडन गार्डेन में मुकाबला हुआ। जिसमें एक बार फिर से पाकिस्तान ने भारत को 6 विकेट से हराया।

पाकिस्तान का दबदबा
बात टेस्ट मैंचों की करें तो यहां दोनों के बीच 7 टेस्ट मैच भी खेले गए हैं, जिसमें 5 मैचों का नतीजा ड्रा रहा और एक-एक मैच दोनों की झोली में गया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications