भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने की टीम की घोषणा, फॉकनर और नाइल की वापसी
मेलबर्न। अगले महीने भारत दौरे पर आ रही ऑस्ट्रेलिया ने वनडे और टी20 टीम की घोषणा कर दी है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने शुक्रवार को टीम की घोषणआ की है। भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुनी गई 14 सदस्यीय टीम में चोटिल मिशेल स्टॉर्क को जगह नहीं मिली है। वह अपने पैर की चोट से पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं। वहीं, कप्तान स्टीव स्मिथ की अगुआई में वनडे सीरीज के लिए जेम्स फॉकनर और नाथन कोल्टर-नाइल को टीम में शामिल किया गया है।
आपको बता दें कि 5 वनडे मैचों की ये सीरीज 17 सितंबर से शुरू होगी। आखिरी मैच एक अक्टूबर को खेला जाएगा। वनडे सीरीज के बाद 3 मैचों की टी-20 सीरीज होगी। पहली टी20 मैच 7 अक्तूबर को होगा, जबकि अंतिम मैच 13 अक्टूबर को खेला जाएगा। टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में जेसन बेहेरेन्डोर्फ और केन रिचर्डसन को शामिल किया गया है।
टीमें इस प्रकार हैंः-
वनडे टीम:
वन स्मिथ (कप्तान), डेविड वार्नर (विकेटकीपर), एश्टन एगर, हिल्टन कार्टराइट, नाथन कोल्टर-नाइल, पैट्रिक कमिंस, जेम्स फॉकनर, एरोन फिंच, जोश हेजलेवुड, ट्रैविस हेड, ग्लेन मैक्सवेल, मार्क्स स्टोनीस, मैथ्यू वेड और एडम जांपा।
टी-20 टीम
स्टीवन स्मिथ (कप्तान), डेविड वार्नर (विकेटकीपर), जेसन बेहेरेन्डोर्फ, डेन क्रिश्चियन, नाथन कोल्टर-नाइल, पैट्रिक कमिंस, एरोन फिंच, ट्रैविस हेड, मोइजिस हेनरिक्स, ग्लेन मैक्सवेल, टिम पेन, केन रिचर्डसन और एडम जांपा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
