Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जानिए क्‍यों 22 नामों के संग न्‍यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेल रही है टीम इंडिया

वाइजेग। भारत की क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों ने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ खेल जा रहे पांचवें मैच में एक अनोखी जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे तो सभी देखने वाले दर्शक चौंक गए।

शनिवार को जब भारतीय टीम मैदान में उतरी तो सभी खिलाड़ियों की टी-शर्ट के पीछे उनकी मां का नाम लिखा हुआ था। वैसे हर मैच में खिलाड़ियों का अंतिम नाम टीशर्ट के पीछे लिखा रहता था। ऐसा इसलिए किया गया है क्‍योंकि परिवार में जितना ज्‍यादा पिता को अहमियत मिलती है, उतनी ज्‍यादा अहमियत मां को नहीं मिलती है। इसलिए परिवार के सबसे महत्‍वपूर्ण सदस्‍य का महत्‍व दिखाने के लिए इस सभी खिलाड़ियों की टीशर्ट के पीछे उनकी मां का नाम लिखा गया।

इस बदलाव पर टीम इंडिया के कप्‍तान महेंद्र सिंह धौनी ने कहा कि हम लोग अपने पिता का सरनेम प्रयोग करने के आदी हो चुके हैं। अब मौका है कि मां को भी उस स्‍तर पर सम्‍मान दिया जा सके जिसकी वो वास्‍तव में हकदार हैं। धौनी ने कहा कि यह बहुत ही भावुक पल है और अच्‍छी बात यह है कि इसे पब्लिक के बीच में ले जाया जा रहा है।

उन्‍होंने कहा कि मैं पूरे भारत के लोगों से निवेदन करूंगा कि वो इस बात को ध्‍यान में रखें और हर दिन अपनी मां का उत्‍साह बढ़ाएं।

यह पहला मौका नहीं है कि किसी टीम ने ऐसी जर्सी पहनी है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम ब्रेस्‍ट कैंसर जागरूकता को लेकर पिंक रंग की जर्सी पहन चुकी है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+