पाक के इस बॉलर ने कहा- मेरे आगे नहीं टिकते विराट, रिकॉर्ड देख लो
चैंपियंस टॅाफी में भिड़ने से पहले ही पाकिस्तान ने एक फिर माइंड गेम खेलना शुरु कर दिया है। भारत-पाक मैच से पहले तरह-तरह की बयानबाजी जारी हैं। अभी कुछ ही समय पहले पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने भारतीय टीम को लेकर कहा था कि चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान ने भारतीय टीम को हराया है। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान के पास खोने को कुछ नहीं है।

विराट कितने भी शानदार हों, मेरे आगे नहीं टिकटे
अब इसी क्रम में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज जुनैद खान ने भारतीय कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है। जुनैद ने कहा है कि आखिर लोग विराट का हौवा क्यों बना रहे हैं, मैंने विराट को तीन बार सस्ते में आउट किया है। एक्सप्रेस ट्रिब्यून से बातचीत के दौरान इस गेंदबाज ने कहा कि भले ही विराट शानदार खिलाड़ी हैं, पर मेरे आगे नहीं टिकते। चार मैचों में मैंने उन्हें तीन बार आउट किया है।

कोहली पर भारी हैं जुनैद
आपको बता दें कि कोहली ने दायें हाथ के गेंदबाज जुनैद की 22 गेंदों पर केवल 2 ही रन बनाये हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो जुनैद ने कोहली पर गजब का नियंत्रण हासिल किया हुआ है। आंकड़ों के हिसाब से तो जुनैद कोहली पर भारी दिख रहे हैं। भारत और पाकिस्तान का मैच हमेशा से ही रोमांचक रहता है। जुनैद का ये बयान पाकिस्तान के माइंड गेम का हिस्सा ही है।

जुनैद की गेंद पर एक भी चौका नहीं मार पाए हैं इंडियन कैप्टन
जुनैद ने कहा- "जब मैं कोहली सामना करूंगा तो मैं उन्हें वही कोहली समझूंगा जो भारत में या अन्य जगह खेले गए मैचों में समझता था।" जुनैद का मानना है कि ये उनके लिए सम्मान की बात है कि कोहली ने उनके खिलाफ एक भी चौका नहीं मारा है जबकि अन्य गेंदबाजों को कोहली ने बख्शा नहीं है।

तो कोहली देंगे अपनी ही भाषा में जवाब
गौरतलब है कि डिफेंडिंग चैंपियन भारत का चैम्पियन टॅाफी में पहला मुकाबला 4 जून को पाकिस्तान से ही होने वाला है। सारे भारतीय फैंस अब यही चाहते होंगे कि कोहली इस बयान का जवाब मुंह से नहीं, बल्कि बल्ले से दें। विराट के पास अपने रिकॅार्ड को सुधारने का यह एक बेहतर मौका है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
