Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

VIDEO: जब 'हिटमैन' ने बल्लेबाजी नहीं गेंदबाजी से मचाया था धमाल, रोहित शर्मा ने चटकाई थी हैट्रिक

नई दिल्ली। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज और फैन्स के बीच हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा आज (30 अप्रैल) अपने जीवन का 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर खेल जगत के तमाम खिलाड़ियों और उनके साथियों ने रोहित शर्मा को अपने अपने अंदाज में बधाई दी। बल्लेबाजी में बड़े-बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले रोहित शर्मा के बारे में कुछ लोग यह बात बहुत कम ही जानते होंगे कि उन्होंने अपना करियर बतौर ऑलराउंडर खिलाड़ी के रूप में शुरु किया था।

और पढ़ें: PCB दे सकता है उमर अकमल को राहत, हटा सकता है बैन का कुछ हिस्सा

इतना ही नहीं रोहित शर्मा ने गेंदबाजी में भी अपना कमाल दिखाते हुए बड़े-बड़े दिग्गजों को चित किया। रोहित शर्मा ने वह कारनामा किया है जो दिग्गज गेंदबाज अपने करियर के दौरान करने का महज सपना भर देखते हैं। रोहित ने साल 2009 में डेक्कन चार्जर्स की ओर से खेलते हुए अपनी गेंदबाजी में हैट्रिक लेने का कारनामा किया है।

और पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में वापसी की राह तलाश रहे हैं मोइन अली, कर रहे खास तैयारी

गिलक्रिस्ट कराते थे रोहित से गेंदबाजी

गिलक्रिस्ट कराते थे रोहित से गेंदबाजी

हाल ही में हरभजन सिंह के साथ लाइव चैट के दौरान रोहित शर्मा ने अपने डेब्यू सीजन पर बात करते हुए बताया था कि कैसे डेक्कन चार्जर्स के कप्तान एडम गिलक्रिस्ट उनसे बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी भी करवाते थे। रोहित शर्मा ने आईपीएल में डेक्कन चार्जस की टीम की ओर से साल 2008 में डेब्यू किया था और 3 सीजन तक इस टीम के लिये खेले।

साल 2009 में जब डेक्कन चार्जर्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेल रही थी तो इस मैच में गिलक्रिस्ट ने रोहित शर्मा को गेंद थमाई। रोहित शर्मा ने उन्हें निराश नहीं किया और आईपीएल के इतिहास में हैट्रिक लेने वाले 5वें खिलाड़ी (उस वक्त) बनें।

इन दिग्गजों को रोहित ने बनाया अपनी गेंद का शिकार

रोहित शर्मा ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 रनों की पारी खेली जिसके बाद उन्होंने गेंदबाजी में भी हैट्रिक लेने का कारनामा किया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए इस मैच में रोहित शर्मा ने सबसे पहले अभिषेक नायर और हरभजन सिंह को ओवर की आखिरी 2 गेंदों पर आउट कर पवेलियन की राह दिखाई। रोहित ने दोनों ही खिलाड़ियों को बोल्ड किया।

इसके बाद रोहित शर्मा ने अगले ओवर की पहली गेंद पर अर्धशतक बनाकर खेल रहे जेपी डुमिनी को एडम गिलक्रिस्ट के हाथों कैच कराकर अपनी पहली और इकलौती हैट्रिक ली।

आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं रोहित शर्मा

आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं रोहित शर्मा

रोहित शर्मा को साल 2011 के मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस की टीम ने खरीदकर अपनी टीम का हिस्सा बनाया जिसके बाद से वह लगातार इस टीम के साथ जुड़े हुए हैं। रोहित शर्मा ने साल 2013 में टीम की कमान संभाली और कप्तानी के पहले ही सीजन में टीम को पहला खिताब जिताने में कामयाब रहे।

इसके बाद से रोहित शर्मा अब तक 4 बार (2013,2015,2017, 2019) मुंबई इंडियंस को खिताब जिता चुके हैं और आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान बन गये हैं।

Story first published: Friday, May 1, 2020, 14:44 [IST]
Other articles published on May 1, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+