मीरपुर। भले ही मीडिया में खबरें आती हों कि विराट कोहली और महेन्द्र सिंह धोनी के बीच में तारतम्य अच्छा नहीं हैं, धोनी का टेस्ट से संन्यास लेने के पीछे कोहली का हाथ हों लेकिन इन सारी बातों से बेफिक्र विराट और धोनी मैदान पर साथ-साथ वक्त बिताते और मस्ती करते देखे जा सकते हैं मीरपुर के मैदान पर, जहां उन्हें गुरूवार को वनडे मैच खेलना हैं।
Posted by Ankur Sharma on Wednesday, June 17, 2015
जी हां 18 जून से भारत और बांग्लादेशों के बीच में तीन वनडे सीरीज शुरू होने जा रही हैं। इन वनडे सीरीज में कप्तानी धोनी के हाथ में हैं। जिसके लिए टीम इंडिया ने मंगलवार को मैदान पर जमकर पसीना बहाया, लेकिन इस अभ्यास के दौरान विराट कोहली, धोनी और रैना को सबसे ज्यादा मस्ती करते हुए देखा गया। तीनों ने फुटबॉल खेलकर मैदान में रंग जमाया । cricbuzz ने मस्ती की फोटो अपने फेसबुक वॉल पर शेयर की है।
Posted by Ankur Sharma on Wednesday, June 17, 2015
Posted by Ankur Sharma on Wednesday, June 17, 2015