आईसीसी वनडे रैंकिंग में भारत नंबर एक

बैंगलूरु। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज को 5-0 से अपने नाम करने के बाद भारत ने आईसीसी वनडे रैंकिंग में फिर से अपनी बादशाहत हासिल कर ली है। श्रीलंका के खिलाफ भारत ने जबरदस्त प्रदर्शन करते सीरीज में श्रीलंका को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज शुरु होने से पहले भारत 113 अंको के साथ वनडे रैंकिंग में तीसरे स्थान पर था। लेकिन सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद भारत ने 117 अंको के साथ आईसीसी की वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज हो गया। वहीं भारत के खिलाफ सीरीज में शर्मनाक हार के बाद श्रीलंका 108 अंको के साथ चौथे स्थान पर फिसल गयी है।

हालांकि दक्षिण अफ्रिका और ऑस्ट्रेलिया के बीज चल रही वनडे सीरीज इस बात का निर्णय करेगी की भारत की नंबर एक पोजीशन बनी रहेगी या नहीं। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही सीरीज से भारत को तभी नुकसान हो सकता है जब आस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने तीनों मैच जीत ले। अगर ऑस्ट्रेलिया सीरीज को 4-1 से जीतती है उस स्थिति में वह भारत से 0.2 अंको से आगे हो जायेगी और इसके साथ ही वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच जायेगी।

Story first published: Monday, November 17, 2014, 11:29 [IST]
Other articles published on Nov 17, 2014
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+