
टी-20 में टूटा कंगारूओं का जबरदस्त रिकॉर्ड
T20I में पीछा करते हुए यह भारत की 41 वीं जीत थी जो अब एक विश्व रिकॉर्ड है। भारत ने खेल के सबसे छोटे प्रारूप में लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की 40 जीत का रिकॉर्ड तोड़ दिया। भारत ने ना केवल ऑस्ट्रेलिया को जीत की संख्या में पीछे छोड़ दिया है, बल्कि उसका चेज करते हुए जीत प्रतिशत भी भारत से बेहतर है। भारत ने T20I में 61 बार लक्ष्य का पीछा किया है, और वे 41 मौकों पर जीत दर्ज कर चुके हैं। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया ने 69 प्रयासों में से 40 बार सफलतापूर्वक पीछा किया है। सूची में तीसरे स्थान पर 67 मैचों में 36 सफल चेज करने वाला पाकिस्तान है।

हिटमैन की कप्तानी में बना रिकॉर्ड
भारत को इस मैच में रोहित शर्मा ने धमाकेदार शुरुआत दी जिसके दम पर टीम ने बाद में बल्लेबाजी करते हुए आसानी से यह लक्ष्य दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। उन्हें सिर्फ 43 गेंदों पर 85 रन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इससे पहले, युजवेंद्र चहल की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश को 153 रनों पर सीमित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मैच में टॉस हारने वाला बांग्लादेश अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सका। इसका बड़ा कारण 13 वें ओवर में चहल (2-28) की दोहरी सफलता रही जिसके बाद बांग्लादेश की टीम की रफ्तार मंद पड़ गई। कप्तान महमदुल्लाह रियाद ने 21 गेंदों में 30 रनों की पारी के साथ 150 का आंकड़ा पार करने में मदद की। इससे पहले बांग्लादेश ने अच्छी शुरुआत करते हुए सलामी बल्लेबाज लिटन दास (21 गेंदों पर 29, 4x4) और मोहम्मद नईम (31 गेंदों में 36, 5x4) के साथ 60 रन की साझेदारी की थी।
ईडन गार्डन्स की घंटी बजाने के लिए गांगुली ने भेजा शतरंज के दो चैम्पियनों को निमंत्रण

रोहित की बेरहम पारी-
भारत की ओर से चहल के अलावा सीमर दीपक चाहर (1-25) और ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर (1-25) ने रनों के प्रवाह को रोकने को अहम भूमिका निभाई। रोहित 100 T20I अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं, उन्होंने सिर्फ 23 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर मोसद्देक हुसैन की धुनाई की जिनके 10वें ओवर में बेरहमी तीन बैक-टू-बैक छक्के मारे। उनकी पारी में छह चौके और छह छक्के लगे।


Click it and Unblock the Notifications
