Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Video: 4 गगनचुंबी छक्के के कारण हार्दिक पंड्या पहुंचे चौथे पायदान पर

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए सीरीज के तीसरे मैच में हार्दिक पांड्या की बल्लेबाजी एक बार फिर से चर्चा का विषय रही। भारत ने कंगारुओं को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 3-0 से कब्जा जमा लिया है। भारत ने न केवल सीरीज जीती बल्कि ICC ODI Ranking में दक्षिण अफ्रीका को पछाड़ते हुए नंबर वन का स्थान भी कब्जा लिया है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया।

ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट पर 293 रन बनाए। भारत को जीत के लिए 294 रन का लक्ष्य मिला। इस लक्ष्य को भारत ने 47.5 ओवर में 5 विकेट शेष रहते ही हासिल कर लिया।

इसे भी पढ़ेंः- भारत ने कंगारुओं को 5 विकेट से हराया, सीरीज पर 3-0 से कब्जा

पिछले दो मैचों में लगातार फेल हो रहे रोहित शर्मा ने 71 रनों की शानदार पारी खेली साथ ही पहले विकेट के लिए रहाणे के साथ 139 रन की साझेदारी की। इसके अलावा हार्दिक पांड्या 78 रन बनाकर आउट हुए। पैट कमिंस की गेंद पर उनका कैच केन रिचर्डसन ने लपका। उन्होंने 72 गेंदों पर 78 रन बनाए।

लेकिन पांड्या ने इस बीच 4 शानदार छक्के लगाए। हर नंबर 4 पर अचानक भेजे गए पांड्या ने मौके को शानदार तरीके से भुनाते हुए सभी को चौंका दिया। पांड्या को उनकी समझदारी भरी पारी के लिए Man Of The Match चुना गया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+