फ़ाइनल में हार गए पेस-भूपति
भारत के लिएंडर पेस और महेश भूपति की जोड़ी ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस के डबल्स के फ़ाइनल में हार गई है.
शीर्ष वरीयता प्राप्त अमरीका के बॉब और माइक ब्रायन की जोड़ी ने उन्हें सीधे सेटों में 6-3 और 6-4 से हरा दिया.
लिएंडर पेस और महेश भूपति की जोड़ी नौ साल बाद किसी ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता में खेल रही थी. दोनों ने साल के इस पहले ग्रैंड स्लैम में अच्छा प्रदर्शन करते हुए फ़ाइनल में जगह भी बनाई.
लेकिन वे ख़िताब नहीं जीत पाए. शीर्ष वरीयता प्राप्त अमरीका के बॉब ब्रायन और माइक ब्रायन की जोड़ी ने उन्हें कोई मौक़ा नहीं दिया.
पहले सेट में एक समय मैच काँटे का लग रहा था और दोनों ही जोड़ियाँ अपनी-अपनी सर्विस को बचाने में सफल हो रही थी.
लेकिन ऐन मौक़े पर सर्विस ब्रेक करके ब्रायन बंधुओं ने पेस और भूपति पर दबाव बना दिया.
दबाव के बीच पेस और भूपति पहले सेट में वापसी नहीं कर पाए और पहला सेट 6-3 से हार गए. दूसरे सेट में भी कमोबेश यही स्थिति रही, जब दोनों ही जोड़ियाँ अपनी-अपनी सर्विस पर जीत हासिल करती रहीं.
दूसरे सेट में ब्रायन बंधुओं ने सिर्फ़ एक सर्विस ब्रेक की और 6-4 से जीत दर्ज करके ख़िताब पर कब्ज़ा जमाया.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
