KBC में पूछा गया क्रिकेट से जुड़ा 7 करोड़ का सवाल, सही जवाब देने से चूका कैंडिडेट
नई दिल्ली। क्रिकेट का जुनून भारतवासियों में सिर चढ़कर बोलता है। यही कारण है कि इस खेल के चर्चे दुनिया के हर कोने में सुनने को मिलते हैं, यहां तक कि क्रिकेट इतिहास को भी याद किया जाता है। काैन बनेगा करोड़पति के सीजन-11 में भी क्रिकेट से जुड़ा सवाल किया गया था। सवाल पुराना था लेकिन कीमत थी 7 करोड़। बिहार के गया जिले के रहने वाले अजीत कुमार से 7 करोड़ के लिए क्रिकेट से जुड़ा सवाल किया गया लेकिन वो सही जवाब देने से चूक गए लेकिन बावजूज इसके अजीत केबीसी के चौथे करोड़ बन गए हैं।
बाॅलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने बुधवार को अजीत कुमार को 1 करोड़ ईनाम दिया। अजीत 7 करोड़ भी हासिल कर सकते थे लेकिन अमिताभ द्वारा क्रिकेट से जुड़े किए गए सवाल का वो सही जवाब नहीं दे पाए। क्या था वो सवाल आइए जानें-
अजीत के सामने शो में निर्धारित सबसे बड़ी रकम 7 करोड़ का सवाल था- एक ही दिन में दो अलग-अलग टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में दो अर्धशतक बनाने वाले पहले क्रिकेटर कौन हैं?
इसके ऑप्शन थे- A. नवरोज मंगल, B. मोहम्मद हफीज, C. मोहम्मद शहजाद, D. शाकिब अल हसन
अजीत कुछ समय तक अनुमान लगाते दिखे लेकिन स्पष्ट ना हो पाने पर उन्होंने खेल बीच में ही छोड़ दिया। इस सवाल का सही जवाब था ऑप्शन C. मोहम्मद शहजाद। जी हां, अफगानिस्तान के इस ओपनर ने साल 2017 में एक दिन में 2 अलग-अलग देशों के खिलाफ अर्धशतक लगाने का कारनामा किया था। मोहम्मद शहजाद ने सबसे पहले ओमान के खिलाफ खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकबाले में 60 गेंदों में 80 रनों की विस्फोटक पारी खेली और अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया। अपनी 80 रनों की पारी में 8 चौके और तीन छक्के लगाए। इस तरह से 50 रन तो उन्होंने चौको-छक्कों से जोड़ लिए। उसके बाद उसी दिन फाइनल मुकाबला आयरलैंड के साथ खेला गया। इस मैच में भी शहजाद का बल्ला जमकर बोला। उन्होंने 40 गेंदों में 50 रन बनाकर एक ही दिन में दो बार अर्धशतक लगाने का अनोखा कारनामा कर दिखाया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
