यूएस ओपन : रोजर फेडरर को 'पछाड़' सेरेना विलियम्स ने विश्वरिकॉर्ड बनाया

न्यूयार्क। एक बार फिर से अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने सफलता की नई इबादत लिखकर इतिहास रचा है, उन्होंने सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम मैच जीतने का रिकार्ड अपने नाम कर लिया है।

यूएसओपेन के प्री-क्वार्टरफाइनल दौर में उन्होंने कज़ाक खिलाड़ी यारोस्लावा श्वेदोवा को 6-2, 6-3 से हराकर सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम मैच जीतकर स्विस खिलाड़ी रोजर फेडरर का रिकॉर्ड तोड़ा।

इस बारे में बात करते हुए सेरेना ने काफी खुशी जताई और कहा कि वाकई में ये काफी उत्साहित करने वाले है, यूएस ओपेन ही वो जगह है जहां से मेरा सफर शुरू हुआ था इसलिए ये जीत मेरे लिए काफी मायने रखती है। 308 मैच.. अपने आप में काफी रोमांचित करता है और अगर उसमें जीत मिली हो तो ये और भी रोचक हो जाता है।

मालूम हो कि सेरेना विलियम्स ने अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब वर्ष 1999 में यूएस ओपन ही जीता था।

Story first published: Tuesday, September 6, 2016, 12:08 [IST]
Other articles published on Sep 6, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+