2011 विश्व कप में खेलने की इच्छा : जयसूर्या
जयसूर्या के मुताबिक वेस्टइंडीज में जारी ट्वेंटी-20 विश्व कप के माध्यम से वह 2011 विश्व कप के लिए श्रीलंकाई टीम में जगह बनाने में सफल रहेंगे। विश्व कप का आयोजन श्रीलंका, भारत और बांग्लादेश में होना है।
40 वर्ष के हो चुके जयसूर्या विश्व कप में हिस्सा लेने के बाद अपने शानदार करियर को विराम देना चाहते हैं। उन्होंने 'त्रिनिदाद गार्जियन' से बातचीत के दौरान कहा, "देश के लिए खेलते हुए मैंने कई अहम मुकाम हासिल किए हैं। लोग मेरा सम्मान करते हैं और यह जानकर मुझे खुशी होती है। मैं 2011 (एकदिवसीय) विश्व कप में खेलकर अपने करियर को विराम देना चाहता हूं।"
जयसूर्या ने कहा कि वह मौजूदा ट्वेंटी-20 विश्व कप में अच्छा खेलकर 2011 विश्व कप के लिए टीम में अपने लिए जगह बना सकते हैं। बकौल जयसूर्या, "मैंने टेस्ट मैचों से इसीलिए संन्यास लिया था कि मैं ट्वेंटी-20 और एकदिवसीय मैचों में लंबे समय तक खेल सकूं। मैं श्रृंखला दर श्रृंखला खेलने पर यकीन करता हूं और मेरी सारी तैयारी इसी से जुड़ी होती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications