For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

मैराडोना की नजर में 'हत्यारे' हैं बुश (लीड-2)

By Staff

दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को कोलकाता पहुंचे मैराडोना ने भारत में पहली बार पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, "बुश की छवि एक 'हत्यारे' सरीखी हो गई है। मैं अमेरिका में हुए बदलाव से खुश हूं। मैं इसका स्वागत करता हू्ं। मैं ओबामा को पसंद करता हूं। मेरा मानना है कि वे दुनिया के लिए अच्छे काम करेंगे।"

मैराडोना को अमेरिका का जबरदस्त विरोधी माना जाता है क्योंकि वे क्यूबा पर अमेरिकी हमले का हमेशा से विरोध करते रहे हैं।

क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो के साथ अपने मधुर संबंधों के बारे में पूछे जाने पर मैराडोना ने कहा, "मैंने उनके साथ काफी सिगार पिए हैं। हमने राजनीति से लेकर फुटबाल तक की चर्चा की है। उन्होंने मेरे ऊपर जबरदस्त प्रभाव डाला है।"

इससे पहले, शनिवार तड़के फुटबाल नगरी कोलकाता में मैराडोना का भव्य स्वागत किया गया। अपने चहेते खिलाड़ी के स्वागत के लिए हजारों लोग सड़कों के किनारे खड़े थे। मैराडोना के कोलकाता पहुंचने के साथ ही मानो उत्सव सा माहौल कायम हो गया।

मैराडोना अपनी मित्र वेरोनिका के साथ शनिवार सुबह 1.25 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे। मैराडोना का दो दिवसीय भारत दौरा हवाई अड्डे के बाहर और शहर की सड़कों पर जमा लगभग 50 हजार लोगों के जोरदार स्वागत के साथ शुरू हुआ।

पहली बार भारत आए मैराडोना ने भी अपने प्रशंसकों का खुले दिल से अभिवादन किया और 48 घंटे की उड़ान के बावजूद हवाई अड्डे से होटल तक वे पूरे समय हाथ हिलाते हुए मुस्काते रहे।

हवाई अड्डे पर पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री सुभाष चक्रवर्ती ने मैराडोना का स्वागत किया और उन्हीं के साथ वे होटल के लिए रवाना हुए। मैराडोना को एक विशेष तौर पर तैयार की गई बस में बैठाया गया। बस के शीशे पूरी तरह पारदर्शी थे, जिससे कि सड़क के दोनो तरफ जमा लोग बड़ी आसानी से अपने चहेते खिलाड़ी का दीदार कर सकें।

कोलकाता के लोगों में मैराडोना के इस दौरे को लेकर इस कदर उत्साह था कि उन्होंने अर्जेटीना की राष्ट्रीय टीम की जर्सी पहन रखी थी। बच्चों के हाथ में मैराडोना के कटआउट और पोस्टर थे। इन कटआउटों पर अंग्रेजी, हिंदी, बांग्ला और स्पेनिश भाषा में संदेश लिखे गए थे।

मैराडोना कोलकाता में दो दिन बिताएंगे। महेशतल्ला में भारतीय फुटबाल स्कूल (आईएफएस) की आधारशिला रखने के अलावा मैराडोना युवा भारती क्रीड़ांगन में आयोजित होने वाले सम्मान कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में कम से कम 1.2 लाख लोगों के जुटने के आसार हैं।

अपने भारत दौरे के अंतिम दिन रविवार को मैराडोना मदर टेरेसा द्वारा स्थापित मिशनरीज ऑफ चैरेटी का दौरा करेंगे। इसी दिन शाम को शहर के एक पांच सितारा होटल में उनकी कुछ वस्तुओं की नीलामी की जाएगी। हालांकि नीलामी के लिए रखी जाने वाली वस्तुओं की सूची अभी जारी नहीं की गई है। रविवार देर रात मैराडोना स्वदेश रवाना हो जाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+