Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ऑस्ट्रेलियन ओपन से सानिया बाहर

सानिया मिर्ज़ा महिला युगल के तीसरे दौर में सीधे सेटों में हारने के साथ ही आस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गईं.

सानिया मिर्ज़ा और स्पेन की उनकी जोड़ीदार वर्जीनिया रुआनो पास्कल रूस की एलिसा क्लेबानोवा और इटली की फ्रांसेस्का शियावोन से 6-4, 6-3 से मात खा गईं.

इस हार के साथ ही ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट से सानिया का सफ़र समाप्त हो गया है.

इससे पहले सानिया सिंगल्स के पहले दौर के मैच में ही हार गई थीं जबकि मिक्स्ड डबल्स के लिए सानिया और महेश भूपति की जोड़ी ने प्रतियोगिता से हटने का फ़ैसला किया था, क्योंकि भूपति ज़ख़्मी है.

दूसरी और जूनियर वर्ग में भी भारत को निराशा का सामना करना पडा है.

लड़कियों के एकल वर्ग के पहले दौर में ऋषिका सुनकारा जापान की मीयू काटो के हाथों 4-6, 2-6 से हार गई हैं जबकि लड़कों के वर्ग में वैदिक मुनशा को बेल्ज़ियम के ऑर्थर डी ग्रीफ ने 6-4, 7-5 से हराया है.

भारत की उम्मीदें अब लिएंडर पेस पर टिकी हैं जो सोमवार को पुरुष युगल के प्री क्वार्टर फाइनल का मैच खेलने उतरेंगे.

पेस और चेक गणराज्य के लुकास ड्लोही का मुक़ाबला तीसरी वरीय जोड़ी जॉन इस्नर और सैम क्वेरी की गै़रवरीयता प्राप्त अमेरिकी जोड़ी से होगा.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+