कोहली एंड कंपनी पर अकेले भारी पड़े रोहित शर्मा, कर दिया ट्रोल
नई दिल्ली। भारतीय टीम अभी श्रीलंका दौरे पर है। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर चुकी भारतीय टीम वहां जमकर मस्ती भी कर रही है। दूसरे मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने द ग्रेट खली से मुलाकात की थी। कई खिलाड़ियों ने खली के साथ फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की थीं। जिसके बाद टेस्ट अब शर्मा ने खली के साथ फोटो डालने वाले खिलाड़ियों को ट्रोल किया है।
रोहित शर्मा को भले ही टेस्ट सीरीज में अभी अपना जलवा नहीं दिखाने का मौका न मिला हो लेकिन मैदान के बाहर वो टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ियों पर भारी पड़ रहे हैं। दरअसल कोहली के अलावा खली के साथ शिखर धवन, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और के एल राहुल की एक फोटो सोशल मीडिया पर आई। इन सभी खिलाड़ियों ने लिखा था कि खली से मुलाकात कर काफी अच्छा लगा। हालांकि इस बीच रोहित शर्मा भले ही खली से ना मिल पाएं हों, लेकिन उन्होंने एक ट्वीट कर इन खिलाड़ियों के जमकर मजे लिए हैं।
रोहित शर्मा ने एक फोटो ट्वीट कर लिखाॉ, 'अच्छी कोशिश दोस्तों, पर बेल्ट तो यहां है'।
Well tried fellas, but the belt is here 😉😄😜💪 pic.twitter.com/e7EQlsN0Hc
— Rohit Sharma (@ImRo45) August 9, 2017
रोहित ने इस ट्वीट के साथ में WWE बेल्ट के साथ अपनी फोटो शेयर की। गौरतलब है कि आईपीएल 10 की विजेता टीम मुबंई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को WWE के सुपरस्टार ट्रिपल-H ने ये बेल्ट गिफ्ट में भेजी थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
