भारत को झटका, चैंपियन ट्रॉफी नहीं खेल पाएंगे केएल राहुल

बेंगलुरु। भारतीय ओपनिंग के बल्लेबाज के एल राहुल जून में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में कंधे की चोट के कारण नहीं खेल पाएंगे। गौरतलब है कि केएल राहुल चोट के ही कारण आईपीएल 10 में भी नहीं खेल रहे हैं। आईपीएल में आरसीबी की तरफ से खेलने वाले राहुल अपनी क्लासिक बैटिंग के लिए जाने जाते हैं। पिछले कई मैचों में राहुल ने ओपनिंग करते हुए भारतीय टीम को जबरदस्त शुरुआत दी है।

चोट के बावजूद भी खेले थे राहुल
25 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज ने शुक्रवार को कहा कि इंग्लैंड में 1 जून से 18 जून तक होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में उनके खेलने की संभावना "बहुत कम" है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक राहुल से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कि मैं बस इंतजार करना होगा। हालांकि मेरे खेलने की संभावना बहुत कम है। राहुल को ऑस्ट्रेलिया के साथ हुई चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच में चोट लगी थी। पुणे में हुए इस मैच के बाद भी राहुल चोट के साथ पूरी सीरीज में खेले थे।

जबरदस्त है केएल राहुल की बैटिंग
गौरतलब है कि केएल राहुल बीती सीरीज काफी शानदार बैटिंग की थी। उन्होंने अपनी सात पारियों में छह अर्धशतकों के साथ 65.50 के औसत से 393 रन बनाए थे।आपको बता दें कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका ने अपनी- अपनी टीमों की घोषणा कर दी है। हालांकि अभी तक भारतीय टीम की घोषणा होना बाकी है। अब देखना होगा कि क्या विराट के चहीते केएल राहुल चोट से उबर कर टीम में जगह बना पाने में कामयाब होते हैं या नहीं?

Story first published: Friday, April 21, 2017, 15:44 [IST]
Other articles published on Apr 21, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+