दुबई। आईसीसी ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी एकदिवसीय श्रृंखला के बीच से हटा लिए गए पाकिस्तानी अंपायर अलीम दार की जगह भारत के सुंदरम रवि को नियुक्त करने का फैसला लिया है।
आईसीसी ने यह फैसला सुनाते हुए कहा कि सीरीज के बाकी दोनों मैचों के बीच अंतर काफी कम है, इसलिए आईसीसी की इलीट पैनल के अंपायर भारत के सुंदरम रवि गुरुवार को चेन्नई में होने वाले श्रृंखला के चौथे मैच में अंपयारिंग करेंगे। रवि को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच चल रही श्रृंखला के लिए नियुक्त किया गया था।
मालूम हो कि शिवसेना का बीसीसीआई के दफ्तर के हंगामे के बाद सोमवार देर शाम को एक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एक कड़ा फैसला लेते हुए भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी द्विपक्षीय श्रृंखला के शेष मैचों से पाकिस्तान के अंपायर अलीम डार को हटा दिया था।