साक्षी धोनी के खिलाफ FIR, करोड़ोंं की धोखाधड़ी का आरोप
नई दिल्ली। टीम इंडिया के वनडे और टी-20 कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के चाहनेवालों के लिए जरूर ये खबर चौंकाने वाली है क्योंकि धोनी की पत्नी साक्षी पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप लगा है और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
साक्षी समेत 3 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 के तहत डेनिस अरोड़ा ने एफआईआर दर्ज कराई है , जो कि स्पोर्ट्स फिट वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड की सह-निर्देशक हैं।
जिनका कहना है कि उनके पति विकास अरोड़ा के शेयरों को रीति एमएसडी अलमोड प्राइवेट लिमिटेड ने खरीदने का फैसला किया था और कहा था कि इसके एवज में वो 11 करोड़ रूपए देंगे लेकिन रीति ने 2.25 करोड़ रुपए ही चुकाए। पूरे पैसे देने की अंतिम तिथि 31 मार्च थी। डेनिस का कहना है कि उन्हें अब भी बकाया रकम नहीं मिली है।
चूंकि साक्षी धोनी भी स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी रीति एमएसडी अलमोड प्राइवेट लिमिटेड सह-निदेशक हैं इसलिए उनके खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है, उनके अलावा अरुण पाण्डेय, शुभावती पाण्डेय और प्रतिमा पाण्डेय के खिलाफ भी धोखाधड़ी का मामला डेनिस ने दर्ज कराया है।
जबकि अरुण पाण्डेय ने सभी आरोपों को ख़ारिज करते हुए दावा किया है डेनिस झूठ बोल रही हैं, विकास को उम्मीद से ज्यादा पैसे दिए गये हैं, रही बात साक्षी की तो उन्होंने करीब एक साल पहले ही कंपनी छोड़ दी थी इसलिए उन पर कोई केस नहीं बनता है। फिलहाल इसके बाबत साक्षी धोनी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
