Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अब दुबई में उड़ेगा एमएस धोनी का 'हेलीकॉप्टर', ये रहा कारण

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी जल्द ही बच्चों को क्रिकेट सिखाते नजर आएंगे। भारत को लगभग सभी आईसीसी की बड़ी ट्रॉफियां जिताने वाले धोनी का हैलीकॉप्टर शॉट दुबई के बच्चे सीखते नजर आएंगे। खबर है कि एम एस धोनी दुबई में अपनी क्रिकेट एकेडमी खोलने वाले हैं। गल्फ न्यूज की खबर के मुताबिक, धोनी ने दुबई पैसेफिक स्पोर्ट्स क्लब में अपनी क्रिकेट एकेडमी खोलने का फैसला ले लिया है। एम एस धोनी ये क्रिकेट एकेडमी क्लब के साथ साझेदारी में खोल रहे हैं। ऐसे में अब धोनी दुबई के बच्चों को अपना हैलीकॉप्टर शॉट सिखाते नजर आएंगे।

खबरों के मुताबिक दुबई में क्रिकेट एकेडमी को लेकर धोनी ने कहा, "खेल अब सिर्फ खेल नहीं रहा बल्कि वो एक बड़ा बिजनेस प्लेटफॉर्म बन चुका है। मैं पीएससी क्लब के साथ साझेदारी से बेहद खुश हूं।"

धोनी के साथ साझेदारी के साथ ही पैसेफिक वेंचर्स ने अपनी क्रिकेट एकेडमी का नाम एमएस धोनी क्रिकेट एकेडमी रखने का फैसला किया है। पैसेफिक स्पोर्ट्स क्लब ने इस मौके पर कहा, 'हम धोनी के साथ जुड़ने से बेहद उत्साहित हैं। एम एस धोनी क्रिकेट एकेडमी सिर्फ यूएई ही नहीं बल्कि सभी गल्फ देशों में खुलेगी।"

उन्होंने कहा- धोनी क्रिकेट एकेडमी यूके और द.अफ्रीका में भी खोली जाएगी। धोनी हमारी क्रिकेट एकेडमी के ब्रांड एंबेसडर होंगे और सभी एकेडमी में शिरकत करते रहेंगे।'

आपको बता दें कि अभी हाल ही में टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने भी दुबई में क्रिकेट एकेडमी खोलने का फैसला लिया है। अश्विन की जेन-नेक्सट क्रिकेट किंग्स एकेडमी चेन्नई में पहले से है और अब अश्विन दुबई में भी ये एकेडमी शुरू करने वाले हैं।
गौरतलब है कि वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह और हरभजन सिंह की दुबई में क्रिकेट एकेडमी पहले से ही है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+