For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में पहली बार ताल ठोकेगी टीम इंडिया, क्या कहता है अब तक का रिकॉर्ड

नई दिल्ली: टीम इंडिया के लिए 22 अगस्त से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत हो जाएगी। इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। बता दें कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत एशेज ट्रॉफी के साथ हो चुकी है। इस चैंपिनयशिप में प्रत्येक टेस्ट सीरीज 120 अंकों की होती है और हर टेस्ट के अंक उसी हिसाब से तय होते हैं। इस तरह से भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस सीरीज के दो टेस्ट 60-60 अंकों के होंगे।

अभी तक दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड टेस्ट रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच टेस्ट क्रिकेट का लंबा इतिहास रहा है और दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ अब तक 96 टेस्ट मैच खेले हैं। भले ही टीम इंडिया मौजूदा समय में विश्व की नंबर एक टेस्ट टीम हो और वेस्टइंडीज की टीम अब पहले की दर्ज की ताकतवर टीम नहीं रह गई हो, लेकिन हेड टू हेड रिकॉर्ड में आज भी कैरेबियाई टीम भारत पर हावी है। दोनों टीमों के बीच हुए 96 मैचों में अब तक विंडीज ने भारत पर 30 जीतें दर्ज की हैं जबकि टीम इंडिया केवल 20 ही मैच जीत पाई है।

इस दौरान वेस्टइंडीज की जीत का प्रतिशत 31.25 रहा है और भारत का केवल 20.83 रहा है। जबकि दोनों टीमों के बीच 46 मैच ड्रा रहे हैं। खास बात यह है कि एक भी मैच टाई और बारिश के कारण रद्द नहीं हुआ है। दोनों टीमें पहली बार 1948 में एक दूसरे के खिलाफ खेली थी और अंतिम बार 2018 में खेली थी।

एक समय वेस्टइंडीज टीम की तूती पूरे क्रिकेट जगत में बोलती थी लेकिन धीरे-धीरे यह टीम पतन का शिकार हो गई और हाल के वर्षों में भारतीय क्रिकेट टीम इस खेल में नई ताकत बनकर उभरी है। इस समय वेस्टइंडीज आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 2,381 अंकों के साथ 8वें स्थान पर है। केवल बांग्लादेश और जिंबाब्वे जैसी टीमें ही उससे नीचे हैं। इस सीरीज में वेस्टइंडीज के सामने टी20 और वनडे सीरीज में मिली हार का सिलसिला तोड़कर सभी प्रारूपों में हारने से बचने की होगी।

Story first published: Tuesday, August 20, 2019, 13:55 [IST]
Other articles published on Aug 20, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+